फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bose family gifted PM Modi a cap of Netaji

नेताजी की टोपी भेंट करने पर पीएम मोदी ने बोस परिवार को कहा 'शुक्रिया'

Fri, 25 Jan 2019 08:34 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अजय सिंह Updated Fri, 25 Jan 2019 08:34 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Bose family gifted PM Modi a cap of  Netaji
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : social media

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी सुभाषचंद्र बोस की टोपी भेंट किए जाने पर उनके परिवार को धन्यवाद कहा है। यह टोपी पीएम को नेताजी की 122वीं जयंती के अवसर पर दी गई। पीएम ने नेताजी की जयंती पर ऐतिहासिक लाल किले में उनके नाम पर एक संग्रहालय का उद्घाटन किया। 


loader

पीएम ने इसके अलावा लाल किले में याद-ए-जलियां संग्रहालय (जलियांवाला बाग और प्रथम विश्वयुद्ध पर संग्रहालय), 1857 में हुए भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम पर बने संग्रहालय और भारतीय कला पर बने दृश्यकला संग्रहालय का भी उद्घाटन किया।
 

पीएम ने ट्वीट कर कहा, "मैं बोस परिवार का आभारी हूं कि उन्होंने मुझे नेताजी द्वारा पहनी गई टोपी भेंट की। यह टोपी लाल किला परिसर के क्रांति मंदिर की गैलरी में रखी गई है। मैं उम्मीद करता हूं कि युवा क्रांति मंदिर में आएंगे और नेताजी बोस के जीवन से प्रेरित होंगे।"

क्रांति मंदिर देश के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान देने के लिए लाल किला परिसर में खोले गए संग्रहालय का एक नाम है। यहां प्रदर्शित वस्तुओं में नेताजी द्वारा इस्तेमाल की गई कुर्सी, मेडल, बैज और इंडियन नेशनल आर्मी की (आईएनए) के दिनों की उनकी वर्दी भी शामिल है।

पीएम मोदी याद-ए-जलियां संग्रहालय भी गए। यहां जलियांवाला बाग नरसंहार से संबंधित प्रमाणिक चित्र प्रस्तुत किए गए हैं। ये नरसंहार 13 अप्रैल 1919 को हुआ था। संग्राहलय में प्रथम विश्व युद्ध में हिस्सा लेने वाले भारतीय सैनिकों की वीरगाथा का भी चित्रण किया गया है।

इसके अलावा 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में इतिहास के तथ्यों का समावेश किया गया है। इसमें उस समय के भारतीयों के पराक्रम और बलिदान को प्रदर्शित किया गया है। वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस मौके पर पीएम मोदी की आलोचना की, कि उन्होंने अभी तक बोस की जयंती पर राष्ट्रीय छुट्टी घोषित नहीं की है। बैनर्जी ने कहा, "ऐसा लगता है कि वे उन्हें (नेताजी) राष्ट्रीय नेता नहीं मानते हैं।"

ममता ने कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ने के लिए नेताजी ने सभी समुदाय और वर्ग के लोगों को अपने साथ लिया। आजाद हिंद फौज (आईएनए) का गठन दार्जिलिंग से लेकर देश के अन्य भागों में रहने वाले लोगों को लेकर किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed