{"_id":"5813cef54f1c1b250ebc1fc8","slug":"booking-of-dung-for-govardhan-puja","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा के लिए हो रही है गोबर की बुकिंग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
गोवर्धन पूजा के लिए हो रही है गोबर की बुकिंग
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 29 Oct 2016 03:49 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : Getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में शहरीकरण की बाढ़ आने के चलते लोगों को कई पर्व मनाने में दिक्कत आनी शुरू हो गई है। ऐसी समस्या उनके समक्ष गोवर्धन पूजा करने में आनी शुरू हो गई है। दरअसल, पूजा करने के लिए गाय के गोबर से गोवर्धन बनाया जाता है लेकिन गोबर आसानी से नहीं मिलता है। इस कारण लोगों ने गोबर की पहले ही बुकिंग करानी आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
दिल्ली देहात में चल रही गोशालाओं में आजकल भारी भीड़ लगी रहती है। यहां लोग गोबर की बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे है। नजफगढ़ गोशाला के पदाधिकारी सुल्तान सिंह बताते है कि लोग दिवाली के अगले दिन के लिए गाय के गोबर की बुकिंग कराने आ रहे है, जबकि बवाना गोशाला संचालन समिति के पदाधिकारी नारायण सिंह के अनुसार लोग दिवाली वाले दिन गोबर मांग रहे हैं। बवाना इलाके में दिवाली के दिन गोवर्धन पूजा करने की परंपरा है, जबकि नजफगढ़ इलाके में दिवाली के अगले दिन गोवर्धन पूजा की जाती है।
विज्ञापन