फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court says All police personnel have to be in uniform while appearing before court

Bombay HC: वर्दी पहनकर अदालत में पेश हों सभी पुलिसकर्मी, बॉम्बे हाईकोर्ट ने की टिप्पणी

Wed, 07 Dec 2022 07:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Wed, 07 Dec 2022 07:59 PM IST
सार

न्यायमूर्ति गडकरी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों से अदालत में पेश होने के दौरान वर्दी पहनने की अपेक्षा की जाती है। न्यायाधीश ने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसा नहीं करने के लिए एक अधिकारी पर जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
Bombay High Court says All police personnel have to be in uniform while appearing before court
बॉम्बे हाईकोर्ट - फोटो : ANI

विस्तार

अदालत में पेश होने के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सादे पहनने पर बॉम्बे हाईकोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई है। साथ ही कहा है कि सभी पुलिस अधिकारियों को अदालत में अपनी वर्दी में पेश होना चाहिए। एक मामले में सुनवाई के दौरान बुधवार को बॉम्बे हाईकोर्ट की न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और पीडी नाइक की खंडपीठ ने यह टिप्पणी की। 

विज्ञापन


दरअसल, सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सुभाष झा ने न्यायमूर्ति ए एस गडकरी और पीडी नाइक की खंडपीठ के सामने एक मामले में बहस करते हुए कहा कि अदालत में आने वाले पुलिस अधिकारी अदालत की मर्यादा का पालन नहीं करते हैं और सादे कपड़े पहन कर पेश होते हैं। उन्होंने कहा कि मैं पुलिस अधिकारियों द्वारा अदालत की मर्यादा का पालन नहीं करने और जीन्स जैसे हर तरह के कपड़ों में अदालत में पेश होने का मुद्दा उठाना चाहता हूं। इस दौरान उन्होंने मामले के संबंध में आई एक महिला पुलिसकर्मी की ओर इशारा किया जोकि अदालत में 'सलवार-कमीज' पहन कर आई थी। 
विज्ञापन


इस पर जस्टिस गडकरी ने कहा कि एक सरकारी वकील ऐसी चीजों की देखभाल के लिए मौजूद होता है, जैसे अदालत में मौजूद अधिकारियों के कपड़े आदि। इस पर अतिरिक्त लोक अभियोजक संगीता शिंदे ने अदालत को बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता झा जिस अधिकारी का जिक्र कर रहे थे, वह शहर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) से जुड़ी हुई थी। और उनके लिए वर्दी पहनना अनिवार्य नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यायमूर्ति गडकरी ने कहा कि सभी पुलिस अधिकारियों से अदालत में पेश होने के दौरान वर्दी पहनने की अपेक्षा की जाती है। न्यायाधीश ने कहा कि इससे पहले उन्होंने ऐसा नहीं करने के लिए एक अधिकारी पर जुर्माना लगाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed