{"_id":"5f9c7b77e08a2c051c3d6f39","slug":"bombay-high-court-praises-mumbai-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"बॉम्बे हाईकोर्ट ने की मुंबई पुलिस की तारीफ, बताया- दुनिया की बेहतरीन पुलिस में से एक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बॉम्बे हाईकोर्ट ने की मुंबई पुलिस की तारीफ, बताया- दुनिया की बेहतरीन पुलिस में से एक
Sat, 31 Oct 2020 02:16 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 31 Oct 2020 02:16 AM IST
विज्ञापन
बॉम्बे हाईकोर्ट (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉम्बे हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण काल में तमाम विषम परिस्थितियों के बावजूद काम करने के लिए मुंबई पुलिस की तारीफ की है। हाईकोर्ट ने कहा है कि कोरोना के दौर में पुलिस काफी दबाव में काम कर रही है, इसलिए जनता से भी उन्हें सहयोग मिलना चाहिए।
विज्ञापन
हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति एसएस शिंदे और न्यायमूर्ति एमएस कर्णिक की पीठ ने सुनयना होली की एक याचिका पर सुनवाई करते हुए यह बातें कहीं।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर विभिन्न समूहों के बीच नफरत और रंजिश बढ़ाने के आरोप में नवी मुंबई निवासी सुनयना के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज हैं, जिसे रद्द करने के लिए उन्होंने याचिका दायर की है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति शिंदे ने कहा कि महामारी के इस मुश्किल समय में पुलिस अधिकारी का काम काफी चुनौतियों भरा रहा है। मुंबई पुलिस पर पहले से भी काफी दबाव है। उन्हें 12 घंटे ड्यूटी करनी पड़ती है और फिर जुलूस, रैलियां भी निकाली जाती हैं, जिसके बंदोबस्त की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इस विषम परिस्थितियों के बावजूद मुंबई पुलिस को दुनिया की बेहतरीन पुलिस में से एक माना जाता है और उसकी तुलना स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन पुलिस) से की जाती है।