फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bombay High Court agreed Nawab Malik condition is critical YSRC MP Avinash Reddy appeared before CBI Updates

Politics: बॉम्बे हाईकोर्ट ने माना- मलिक की हालत गंभीर; सीबीआई के सामने पेश हुए वाईएसआरसी सांसद अविनाश रेड्डी

Fri, 24 Feb 2023 10:57 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 24 Feb 2023 10:57 PM IST
सार

मलिक को 23 फरवरी, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के संपत्ति के लेनदेन से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Bombay High Court agreed Nawab Malik condition is critical YSRC MP Avinash Reddy appeared before CBI Updates
नवाब मलिक - फोटो : PTI

विस्तार

बॉम्बे हाईकोर्ट ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मलिक की हालत गंभीर है। साथ ही अदालत ने अगले सप्ताह से गुण-दोष के आधार पर उनकी जमानत अर्जी पर सुनवाई करने की सहमति दी। मलिक को 23 फरवरी, 2022 को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भगोड़े गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और उसके सहयोगियों के संपत्ति के लेनदेन से जुड़े मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया था। मलिक ने पिछले साल चिकित्सा आधार जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायमूर्ति एमएस कार्णिक ने इस महीने की शुरुआत में मलिक के वकीलों से कहा था कि उन्हें पहले अदालत को संतुष्ट करना होगा कि मलिक की हालत गंभीर है।

विज्ञापन

 

वाईएस अविनाश रेड्डी से चार घंटे पूछताछ
आंध्र प्रदेश के कडप्पा से वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा सदस्य वाईएस अविनाश रेड्डी 2019 में राज्य के पूर्व मंत्री वाईएस विवेकानंद रेड्डी की हत्या मामले में सीबीआई अधिकारियों के सामने दूसरी बार पेश हुए। वह विवेकानंद रेड्डी के रिश्तेदार भी हैं। इससे पहले जनवरी में सीबीआई के सामने पेश हुए थे। विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के दिवंगत मुख्यमंत्री वाईएस राजशेखर रेड्डी के भाई और आंध्र प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के चाचा थे। प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ सप्ताह पहले 15 मार्च, 2019 की रात पुलिवेंदुला में उनके निवास पर उनकी हत्या कर दी गई थी। उनके भतीजे वाईएस जगन मोहन अब इस विधानसभा सीट से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed