फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bodyguard of ramvriksh arrested

रामवृक्ष का सुरक्षा कमांडर वीरेश गिरफ्तार, पत्नी और बेटी से भी पूछताछ

Wed, 29 Jun 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मथुरा Updated Wed, 29 Jun 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
bodyguard of ramvriksh arrested
वीरेश की गिरफ्तारी के बाद प्रेस को जानकारी देते एसएसपी। - फोटो : अमर उजाला

मथुरा पुलिस ने बुधवार को रामवृक्ष के सुरक्षा कमांडर वीरेश यादव को बालाजीपुरम कालोनी से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसने जवाहर बाग के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया। पुलिस ने वीरेश की पत्नी और बेटी से भी घंटों पूछताछ की।

विज्ञापन


बदायूं जनपद में उझानी थाने के गांव रमैया निवासी वीरेश यादव जवाहर बाग हिंसा के सूत्रधार रामवृक्ष यादव का सुरक्षा कमांडर था। वह पच्चीस नौजवानों की टीम के साथ मुस्तैद रहता था।
विज्ञापन


चंदन बोस और राकेश गुप्ता की गिरफ्तारी के बाद पुलिस वीरेश यादव की तलाश कर रही थी। उसकी गिरफ्तारी पर पंद्रह हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। बुधवार की सुबह पुलिस ने उसे मथुरा की कालोनी बालाजीपुरम से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंसा के दिन दीवार कूदकर भाग गया था

bodyguard of ramvriksh arrested
वीरेश यादव के हाथ पर गुदा जयगुरुदेव और ओम। - फोटो : अमर उजाला

पुलिस लाइन में उसे मीडिया के समक्ष पेश किया गया। एसएसबी बबलू कुमार ने बताया कि वीरेश के अनुसार जिस दिन हिंसा हुई थी वह दीवार कूदकर भाग गया था। तभी से वह पुलिस से बचता फिर रहा है। हिंसा वाले दिन जवाहर बाग में करीब ढाई हजार लोग थे।

पुलिस पूछताछ में वीरेश ने कई खुलासे किए हैं। उसने बताया है कि जवाहर बाग में 12 चौकियां बनी थीं। जब प्रशासन ने बाग को खाली कराने की तैयारी शुरू की तब रामवृक्ष ने बाग में सुरक्षा के लिए लोगों की संख्या बढ़ा दी थी।

हर प्वाइंट पर लोग तैनात थे। उसने बताया कि कुछ दिन पहले ही बाग में 15 किलो सोना आया था। लोगों ने दान दिया था। पुलिस को वीरेश से पूछताछ में कुछ और कब्जाधारियों के नाम भी मिले हैं जिनकी गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed