{"_id":"5f72c88d7b83bd51f12fc27b","slug":"body-mass-index-change-ideal-weight-for-men-is-65-kg-and-for-women-is-55-kg-ideal-height-is-also-change","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में बदला बीएमआई, महिला के लिए 55 किलो और पुरुष के लिए 65 किलो हुआ आदर्श वजन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
देश में बदला बीएमआई, महिला के लिए 55 किलो और पुरुष के लिए 65 किलो हुआ आदर्श वजन
Tue, 29 Sep 2020 11:09 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:09 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
मशीन
- फोटो : social media
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने देश में महिला और पुरुष के लिए आदर्श वजन में थोड़ा बदलाव किया है। अब नए नियमों के मुताबिक दोनों के लिए आदर्श वजन में पांच किलो की बढ़ोतरी की है। दस साल पहले किसी पुरुष के लिए आदर्श वजन 60 किलो था, जिसे बढ़ाकर 65 किलो कर दिया गया है। अब देश का बॉडी मास इंडेक्स बदल गया है।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
वहीं महिला के लिए आदर्श वजन 50 किलो था, जो अब बढ़कर 55 किलो हो गया है। इसके अलावा महिला और पुरुष के लिए आदर्श लंबाई को लेकर भी कई बदलाव किए गए हैं। पुरुष के लिए आदर्श लंबाई 5 फुट 6 इंच (171 सेमी), जबकि महिला के लिए 5 फुट (152 सेमी) थी।
लेकिन अब इसे भी बदल दिया गया है। नए पैमाने के आधार पर पुरुष के लिए 5 फुट 8 इंच (177 सेमी) की लंबाई आदर्श मानी जाएगी और महिला के लिए 5 फुट 3 इंच (162 सेमी) तय की गई है।
रेफरेंड एज में भी किया गया बदलाव
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन ने सोमवार को जारी अपनी रिपोर्ट में बताया कि भारतीयों के लिए पोषण आहार और अनुमानित औसत आवश्यकता की सिफारिशों को भी संशोधित किया गया है। देश में महिला और पुरुषों के रेफरेंस एज में भी बदलाव किया गया है।
इसे 2010 के 20-39 की जगह अब 19-39 कर दिया गया है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 1989 की विशेषज्ञ कमिटी ने केवल बच्चों और किशोरों का ही वजन और लंबाई को शामिल किया था। इसके अलावा 2010 की कमिटी ने केवल दस राज्यों के नमूने ही लिए थे।
बीएमआई क्यों बढ़ाया गया?
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के वैज्ञानिकों ने बताया कि बीएमआई में इसलिए बदलाव किया गया है क्योंकि भारतीयों के पोषक खाद्य तत्वों के सेवन में बढ़ोतरी हुई है। इस साल के सर्वे में ग्रामीणों को भी शामिल किया गया है, जबकि दस साल पहले केवल शहरी इलाकों को ही शामिल किया गया था।
2020 में किया गया सर्वे अब तक किए गए सभी सर्वों में सबसे बड़ा है। इसमें वैज्ञानिकों के पैनल ने पूरे देश से डाटा लिया है। इसमें सभी संस्थानों के अध्ययन को शामिल किया गया है। पहली बार आईसीएमआर एक्सपर्ट कमिटी ने फाइबर आधारित एनर्जी पोषक तत्व का भी ध्यान रखा है।
क्या होता है बीएमआई (बॉडी मास इंडेक्स)?
बीएमआई एक लोकप्रिय टर्म है, जिसके जरिए ये पता लगाया जाता है कि किसी व्यक्ति के शरीर के हिसाब से उसका वजन और ऊंचाई कितनी होनी चाहिए। अगर किसी व्यक्ति का बॉडी मास इंडेक्स निर्धारित मानक से ज्यादा होता है तो वो शरीर के लिए सही नहीं माना जाता है।