फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BMC says If CBI team comes for 7 days they will be automatically exempted from quarantine 

सुशांत मामला: तो क्या मुंबई में 'क्वारंटीन' होगी सीबीआई टीम, बीएमसी का बयान पढ़िए

Wed, 19 Aug 2020 08:58 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 19 Aug 2020 08:58 PM IST
विज्ञापन
BMC says If CBI team comes for 7 days they will be automatically exempted from quarantine 
सीबीआई - फोटो : ani

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट से स्वीकृति मिलने के बाद सीबीआई का एक दल आगे की तफ्तीश के लिए मुंबई जाएगा।  राजपूत के पिता के के सिंह की शिकायत के आधार पर बिहार पुलिस द्वारा दर्ज प्राथमिकी के मामले में जांच संभालने वाली सीबीआई अभी तक इस सिलसिले में मुंबई नहीं गई है।

विज्ञापन


एजेंसी ने कहा कि उसने बिहार पुलिस से संबंधित सामग्री ले ली है और मामले में कुछ पक्षों से बात भी की है। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को जांच सीबीआई को सौंप दी जिसने मामले में पहले ही प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीबीआई प्रवक्ता आर के गौर ने कहा, सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच चल रही है। सीबीआई का एक दल आगे जांच के लिए जल्द ही मुंबई जाएगा। इस स्तर पर अन्य विवरण साझा नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन


सुशांत राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने आवास पर मृत मिले थे। मामले की जांच तब से मुंबई पुलिस कर रही थी लेकिन उसने अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। शीर्ष अदालत ने बुधवार को राजपूत की मृत्यु के सिलसिले में पटना में उनके पिता द्वारा अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और छह अन्य के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को मुंबई स्थानांतरित करने की रिया की याचिका पर फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सीबीआई की टीम जांच के लिए जाएगी मुंबई, बीएमसी ने रखी 'क्वारंटीन' शर्त
वहीं, बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के कमिश्नर इकबाल सिंह ने कहा कि सीबीआई अगर सात दिनों के लिए मुंबई आती है तो उसे क्वारंटीन से छूट मिलेगी और अगर ज्यादा रुकना है तो इसके लिए ईमेल आईडी के माध्यम से अप्लाइ करना होगा। बीएमसी ने आगे कहा कि, अगर वापसी का कन्फर्म टिकट हुआ तो ऑटोमैटिकली क्वारंटीन से छूट मिल जाएगा। लेकिन यदि टीम सात दिनों से अधिक समय के लिए आती है तो उन्हें ईमेल के जरिए छूट मांगनी होगी, हम छूट दे देंगे।
 

पटना के एसपी विनय तिवारी को किया गया था क्वारंटीन
इससे पहले जब पटना में सुशांत के पिता के के सिंह ने रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी, तब बिहार पुलिस की एक टीम मामले की जांच करने मुंबई पहुंची थी। मुंबई पुलिस पर आरोप लगा कि उसने बिहार पुलिस के अफसरों को सहयोग नहीं किया।

इसके बाद केस की जांच के लिए बिहार के आईपीएस अधिकारी विनय तिवारी को मुंबई भेजा गया लेकिन उन्हें वहां क्वारंटीन कर दिया गया था। क्वारंटीन से छूटने के बाद आईपीएस विनय तिवारी ने कहा था, 'मुझे नहीं क्वारंटीन नहीं किया गया बल्कि पूरी जांच प्रक्रिया को क्वारंटीन किया गया। जांच प्रक्रिया को बाधित किया गया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed