फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Black flags were shown at bus in which Congress President Rahul Gandhi 

कर्नाटकः राहुल गांधी की बस को घेरकर दिखाए काले झंडे 

Sun, 11 Feb 2018 08:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Updated Sun, 11 Feb 2018 08:17 PM IST
विज्ञापन
Black flags were shown at bus in which Congress President Rahul Gandhi 
कर्नाटक
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपने चुनावी दौरे पर कर्नाटक में है। जहां वह आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। रविवार को भी उन्होंने कर्नाटक के कई हिस्सों का दौरा किया। इस दौरान राहुल गांधी को कर्नाटक के सिंधानुर में काले झंडे दिखाए गए। हालांकि इस बारे में उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया है। बता दें कि जब वह बस से सिंधानुर पहुंचे तो कुछ लोगों ने उनकी बस को घेर लिया और नारेबाजी शुरू कर दी।  
विज्ञापन


राहुल गांधी ने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मंदिरों में जाना शुरू किया था। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अब कर्नाटक में भी यही सिलसिला शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


राज्य में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी सिलसिले में चार दिन के दौरे पर पहुंचे राहुल ने पहले दिन कोप्पल जिले में स्थित देवी हुलीगम्मा मंदिर पहुंचे। इस इलाके में यह मंदिर काफी प्रसिद्ध है। इसके बाद वह गवी सिद्धेश्वर मठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिंगायत समुदाय का प्रसिद्ध स्थल है। मंदिर और मठ में मौजूद लोगों से भी राहुल ने मुलाकात की और उनसे बातचीत की। रास्ते में वह कई जगहों पर रुके और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। उनके साथ मुख्यमंत्री सिद्धारमैया, प्रदेश पार्टी अध्यक्ष जी परमेश्वर और प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डीके शिवकुमार भी थे।



भाजपा से लोकसभा सांसद शोभा करंदलाजे ने मंदिर और मठ जाने को लेकर राहुल पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट किया कि चुनावी हिंदू राहुल गांधी कर्नाटक में भी मंदिर और मठ जा रहे हैं। उन्हें अपनी सच्ची आस्था का खुलासा करना चाहिए। मंदिरों की यात्रा की नौटंकी से हिंदुओं को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता है। राज्य की सत्ता में काबिज कांग्रेस सरकार पूरी तरह से हिंदू विरोधी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed