फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bku national spokesperson Rakesh Tikait Target state and central government

किसान अपनी पर आ गया तो केन्द्र और प्रदेश सरकार की ईंट से ईंट बजा देगा- राकेश टिकैत

Fri, 28 Sep 2018 03:31 PM IST
भाषा, मेरठ
भाषा, मेरठ Updated Fri, 28 Sep 2018 03:31 PM IST
विज्ञापन
bku national spokesperson Rakesh Tikait Target state and central government
Rakesh Tikait (File Photo)

किसानों की कई मांगों को लेकर हरिद्वार से दिल्ली जा रही भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की किसान क्रांति यात्रा हजारों किसानों के साथ शुक्रवार की सुबह मेरठ पहुंची। मेरठ पहुंचते ही भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदेश व केन्द्र सरकार पर हमलावर होते हुए कहा कि सरकारें किसानों को कमजोर न समझें। उन्होंने किसानों से दिल्ली में लंबे आंदोलन के लिए तैयार रहने का भी आह्वान किया ।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : चार साल से पता ही नहीं सरकार कहां है: नरेश टिकैत
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा जिन वादों के साथ सत्ता में आई थी, उन पर अमल नहीं हुआ है। केंद्र सरकार की नीतियों के कारण किसान बर्बादी के कगार पर हैं। टिकैत ने कहा कि यात्रा किसानों की संपूर्ण कर्जमाफी, स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट को लागू कराने, बिजली की बढ़ी दरें वापस लेने और 10 साल पुराने डीजल के वाहनों पर पाबंदी जैसे तुगलकी फरमान को वापस लेने की मांगों के समर्थन में निकाली जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टिकैत ने कहा कि धान पर किसानों को 200 रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की गई, लेकिन किसानों को फसल का न्यूनतम मूल्य ही नहीं मिल पा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन अबतक ऐसा नहीं हुआ है ।

हालांकि किसान क्रांति यात्रा का कार्यक्रम पूर्व घोषित होने के कारण रोजाना के मुकाबले आज राजमार्ग पर वाहनों की संख्या कम ही दिखाई दे रही है। फिर भी जाम की स्थिति बनी हुई है। इस यात्रा के लिए गांवों के बाहर जगह-जगह किसानों ने खाने-पीने की व्यवस्था की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed