फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJPs central election committee meeting today, decision will be made of candidates in the assembly elections

मंथन: भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज, विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के नामों पर होगा फैसला

Sat, 13 Mar 2021 03:06 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 13 Mar 2021 03:06 AM IST
विज्ञापन
BJPs central election committee meeting today, decision will be made of candidates in the assembly elections
भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक - फोटो : ANI

विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के नाम का फैसला करने केलिए शनिवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आयोजित होगी। सूत्रों के मुताबिक चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर समिति उम्मीदवारों के नामों पर मुहर लगाएगी।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में अमित शाह ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ मंथन किया। वह देर रात नड्डा के आवास से निकले। 
 

4 मार्च को हुई थी भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
इससे पहले तीन मार्च को भाजपा के बंगाल के कोर ग्रुप की बैठक हुई थी। वहीं चार मार्च को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक हुई। इस पहली बैठक में बंगाल और असम के पहले चरण के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मंथन हुआ था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल चुनाव के लिए 57 उम्मीदवारों की सूची की थी जारी 
पश्चिम बंगाल में होने जा रहे विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने 6 मार्च को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। इस पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम थे। नंदीग्राम सीट से मुख्यमंत्री व टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी का मुकाबला भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी से है। सुवेंदु पहले ममता के करीबी थे, वे दीदी को पटखनी देने के लिए भाजपा में शामिल हुए हैं। 


सुवेंदु अधिकारी ममता के खास करीबी मंत्री थे। कुछ माह पूर्व ही वे टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बंगाल चुनाव में नंदीग्राम सीट अब सबसे आकर्षक व कड़ी चुनौती वाली होगी। 

गौरतलब है केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी की 824 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव होने हैं। इन राज्यों में 27 मार्च से चुनाव शुरू होने हैं और इसका समापन 29 अप्रैल को होगा। वोटों की गिनती 2 मई को शुरू होगी। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 18.68 करोड़ वोटर 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर मतदान करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed