{"_id":"5e21980a8ebc3e4b505546f5","slug":"bjp-working-president-j-p-nadda-challenge-to-rahul-gandhi-speak-10-sentences-on-caa","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेपी नड्डा ने दी राहुल गांधी को चुनौती, सीएए पर 10 लाइनें बोलकर दिखाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जेपी नड्डा ने दी राहुल गांधी को चुनौती, सीएए पर 10 लाइनें बोलकर दिखाएं
Fri, 17 Jan 2020 06:38 PM IST
देव कश्यप
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 17 Jan 2020 06:38 PM IST
विज्ञापन
BJP Working President JP Nadda
- फोटो : ANI
भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को सीएए पर 10 लाइन बोलने की चुनौती दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को इसके बारे में बहुत कम जानकारी है और वह देश को गुमराह कर रहे हैं। वह बिना जानकारी के ही बात करते हैं। यह राष्ट्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है। सीएए का विरोध करने वाले सभी लोग देश को कमजोर बना रहे हैं।
विज्ञापन
BJP Working President JP Nadda in Delhi: I challenge Rahul Gandhi to speak 10 lines on Citizenship Amendment Act (CAA). He talks without knowing. It is unfortunate for the nation. All those opposing CAA are making the nation weak. pic.twitter.com/MMKh4CLqws
— ANI (@ANI) January 17, 2020विज्ञापन
नड्डा ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि संशोधित कानून अल्पसंख्यकों के लिए है जिन्होंने वर्षों से पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का सामना करने के बाद भारत में शरण ली थी। उन्होंने कहा कि संशोधित नागरिकता कानून का विरोध करने वाले अनिवार्य रूप से देश को कमजोर कर रहे हैं।
विज्ञापन
नड्डा ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के पास मोदी सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं बचा है इसलिए वे लोग सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने छह महीने में 70 साल से लंबित समस्याओं का समाधान किया।