फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp wins bypolls in Gujrat

गुजरात के निकाय चुनावों में भाजपा की बंपर जीत, 125 में से 109 सीटों पर कब्जा

Tue, 29 Nov 2016 03:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Nov 2016 03:16 PM IST
विज्ञापन
Bjp wins bypolls in Gujrat
- फोटो : ANI

महाराष्ट्र के बाद गुजरात के भी निकाय चुनावों में भाजपा ने विरोधियों को झटका देते हुए बढ़त हासिल कर ली है। गुजरात में 32 जिला पंचायत, तालुका पंचायत और नगर पालिका परिषद के लिए हुए उप चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23 सीट जीत ली हैं। जबकि उसके मुख्य विरोधी कांग्रेस को मात्र आठ सीटों से संतोष करना पड़ा है।

विज्ञापन


अभी तक आए परिणामों के अनुसार बीजेपी ने कुल 125 में से 109 सीटें जीत ली हैं जबकि कांग्रेस के हिस्से में मात्र 16 सीटें ही आई हैं। खास बात ये है कि पिछले चुनावों के मुकाबले भाजपा का ग्राफ बढ़ा है तो कांग्रेस को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। बीते चुनावों में भाजपा की 64 सीटें थीं जबकि कांग्रेस की 52। सूरत जिले के कनकपुर-कंसाड नगर पालिका चुनावों में कुल 28 सीटों में से भाजपा ने 27 सीटों पर जीत दर्ज की जबकि कांग्रेस को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन


खास बात ये है कि इन उप चुनावों को नोटबंदी के बाद भाजपा के लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा था। ऐसे में भाजपा की यह जीत शीर्ष स्तर तक पार्टी में उत्साहवर्धन करने का काम करेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि आठ नवंबर को देशभर में बड़े नोटों को बंद करने का फैसला लागू होने के बाद से ही विपक्ष ने सरकार को निशाने पर ले रखा है। आम लोगों की समस्याओं को इस मुद्दे से जोड़ते हुए कांग्रेस समेत तमाम बड़े दलों ने सरकार के फैसले को गरीबों की मुसीबत बढ़ाने वाला बताया है।

नोटबंदी के निर्णय के बीच थी भाजपा की कड़ी परीक्षा

Bjp wins bypolls in Gujrat

विपक्ष जहां इस फैसले को जनविराधी साबित करने पर तुला है तो सरकार और उसके सहयोगी दल इसे कालेधन पर निर्णायक प्रहार कहकर इसका बचाव कर रहे हैं। सरकार और विपक्ष की इस खींचतान के बीच हाल ही में हुए दो राज्यों में हुए उप चुनावों को भाजपा के लिए जनमत संग्रह के तौर पर माना जा रहा था। 

गुजरात से एक दिन पहले ही उसके पडोसी राज्य महाराष्ट्र में भी हुए उप चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन कर तमाम विपक्षी दलों को पीछे छोड़ दिया, वहीं आज आए गुजरात के नतीजों ने तो पार्टी में संजीवनी भरने का काम किया है। खासकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए जिनकी उनके फैसले को लेकर अपने घर में ही परीक्षा थी।

भाजपा के रणनीतिकार तो इसे नोटबंदी पर आम जनता के समर्थन की मुहर के तौर पर प्रचारित कर रहे हैं। हालांकि उनका यह दावा कितना खरा है इसका असली इम्तिहान तो आगामी महीनों में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed