फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will strengthen the stronghold of South India

दक्षिण भारत में अपने जनाधार को और मजबूत करेगी भाजपा

Tue, 31 Jul 2018 12:12 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jul 2018 12:12 PM IST
विज्ञापन
BJP will strengthen the stronghold of South India

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी ने दक्षिण भारत की तरफ तेजी से पांव पसारना शुरू कर दिया है। कर्नाटक में पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा लगातार सक्रिय हैं तो आंध्र प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मुरलीधर राव को वहां का प्रभारी बनाया है। राव के साथ त्रिपुरा में पार्टी की जीत के सूत्रधार रहे सुनील देवधर को सह प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया है। सुनील देवधर को एक ईनाम और मिला। वह सत्या कुमार के साथ राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किए गए हैं। वहीं दुष्यंत कुमार गौतम को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया है।
 

इसी कड़ी में भाजपा अध्यक्ष ने केरल को पीएस श्रीधरन पिल्लई का चेहरा दिया है। पिल्लई भाजपा अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह पहले के केरल भाजपा अध्यक्ष के मुतकाबले उदारवादी छवि के हैं। केरल में भाजपा काफी सक्रिय है। वहां जनाधार बढ़ाने की कोशिश हो रही है। ऐसे में श्रीधरन पिल्लई से उसे काफी उम्मीदें हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह लगातार दक्षिण भारत को लेकर सक्रिय हैं। दक्षिण भारत के कई छोटे-छोटे जनाधार वाले नेताओं, दलों के भी वह लगातार संपर्क में हैं।

विज्ञापन


आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के एनडीए से अलग होने के बाद से भाजपा वहां अपनी सक्रियता बढ़ाने में लगी है। मुरलीधर राव को एक अच्छा रणनीतिकार माना जाता है। उनके साथ सुनील देवधर को लगाया गया है। सुनील देवधर ने त्रिपुरा में भाजपा को सत्ता में लाकर अपने रणनीतिकि कौशल को दिखा दिया है। उनकी इस प्रतिभा को भाजपा अब आंध्र प्रदेश में अजमाना चाह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि सूत्रों का कहना है कि त्रिपुरा के सीएम विप्लब देव कभी सुनील देवधर के मुरीद थे। अब मामला थोड़ा कम बन रहा है। इसकी वजह वहां नई सरकार बनने के बाद सुनील देवधर का त्रिपुरा के कामकाज में कुछ हद तक हस्तक्षेप बताया जा रहा है। बताते हैं सुनील देवधर के इस तरह के प्रयास से मुख्यमंत्री विप्लब देव कुछ खिन्न चल रहे थे। इसलिए पार्टी आलाकमान ने सुनीध देवधर को नई जिम्मेदारी दे दी है।

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed