फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will resist Kerala, TN CMs participation at Global Ayyappa Sangamam: Rajeev Chandrasekhar

Kerala: अयप्पा संगम में केरल और तमिलनाडु के सीएम की एंट्री पर विवाद, भाजपा का एलान- बिना माफी नहीं होगी एंट्री

Sun, 24 Aug 2025 10:29 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 24 Aug 2025 10:29 PM IST
सार

Global Ayyappa Sangamam: 20 सितंबर को केरल के पथनमथिट्टा जिले में ग्लोबल अयप्पा संगम का आयोजन होना है। वहीं इसे लेकर भाजपा की तरफ से विपक्षी दलों के प्रमुखों को चेतावनी दी गई है कि बिना माफी मांगे उनके आने पर बड़े पैमाने पर विरोध किया जाएगा।

विज्ञापन
BJP will resist Kerala, TN CMs participation at Global Ayyappa Sangamam: Rajeev Chandrasekhar
राजीव चंद्रशेखर, केरल भाजपा अध्यक्ष - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा केरल प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने रविवार को साफ कहा कि अगर मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन हिंदुओं से माफी नहीं मांगते, तो उन्हें ग्लोबल अयप्पा संगम में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Karnataka: 'यह हिंदू आस्था पर प्रायोजित हमला', धर्मस्थल विवाद को लेकर प्रह्लाद जोशी का कांग्रेस सरकार पर हमला
विज्ञापन


हिंदुओं और सबरीमला परंपराओं के अपमान का आरोप
राजीव चंद्रशेखर ने आरोप लगाया कि विजयन, स्टालिन और उनके बेटे उदयनिधि ने कई बार हिंदू धर्म और अयप्पा भक्तों का अपमान किया है। भाजपा ने पिनाराई विजयन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने भक्तों को जेल भेजा, उन पर केस दर्ज किए और पुलिस हिंसा कराई। वहीं तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और उनके बेटे व डिप्टी सीएम उदयनिधि पर आरोप है कि उन्होंने हिंदू धर्म को वायरस बताकर अपमानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव से पहले ड्रामा- भाजपा का दावा
भाजपा नेता ने कहा कि चुनाव से ठीक पहले अयप्पा संगम आयोजित करना केवल राजनीतिक ड्रामा और लोगों को धोखा देने की रणनीति है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा हर हिंदू की यादों में गहराई से दर्ज है और न तो भुलाया जाएगा, न माफ किया जाएगा। बता दें कि ग्लोबल अयप्पा संगम 20 सितंबर को पंपा (जिला पथनमथिट्टा, केरल) में होना है। इस आयोजन को त्रावणकोर देवस्वम बोर्ड और केरल सरकार मिलकर कर रहे हैं। हाल ही में देवस्वम मंत्री वी.एन. वासवन ने चेन्नई जाकर स्टालिन को औपचारिक निमंत्रण दिया था।


'पहले माफी मांगे, फिर राजनीति करें'
राजीव चंद्रशेखर ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, 'पिनराई विजयन सभी केस वापस लें और भक्तों से माफी मांगें।' 'स्टालिन और उदयनिधि हिंदुओं से माफी मांगें और क्षमा याचना करें।' 'बिना माफी के कार्यक्रम में आने की कोशिश की गई तो भाजपा कार्यकर्ता विरोध करेंगे।'

यह भी पढ़ें - Assam: 'वे हर तरह की गैरकानूनी और अवैध गतिविधियों में शामिल हैं', असम के सीएम पर प्रशांत भूषण के गंभीर आरोप

भाजपा की चेतावनी
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर ने सख्त लहजे में कहा, 'भाजपा किसी को भी हिंदू आस्था का अपमान करने की अनुमति नहीं देगी। अगर माफी नहीं मांगी गई तो हम सड़क पर उतरकर इसका विरोध करेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed