फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp will contest in uttarakhand without cm candidate

उत्तराखंड चुनाव में किसी पूर्व मुख्यमंत्री को उम्मीदवार नहीं बनाएगी BJP

Fri, 13 Jan 2017 06:07 AM IST
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
हिमांशु मिश्र/ अमर उजाला, नई दिल्ली  Updated Fri, 13 Jan 2017 06:07 AM IST
विज्ञापन
bjp will contest in uttarakhand without cm candidate
फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्रियों को ही नहीं, बल्कि कांग्रेस से बगावत कर पार्टी में आए आधे विधायकों को भी टिकट नहीं मिलेगा। पार्टी विधानसभा चुनाव में ‘अटल ने बनाया मोदी संवारेंगे’ को प्रमुख चुनावी नारा और पाकिस्तान के खिलाफ की गई सर्जिकल स्ट्राइक के साथ-साथ वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) लागू किए जाने को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाएगी। 

विज्ञापन


चूंकि राज्य में सैनिकों और पूर्व सैनिकों की भरमार है। इसलिए पार्टी ने सेना से जुड़े दोनों मुद्दों को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। इस सबके इतर पार्टी को सूची जारी होने के बाद नाराजगी दूर करने के लिए भी पसीना बहाना होगा।
विज्ञापन


उत्तराखंड के लिए भाजपा ने अपनी चुनावी रणनीति को अंतिम रूप दे दिया है। इस रणनीति के तहत पूर्व मुख्यमंत्रियों और सांसद भुवन चंद खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी को टिकट नहीं मिलेगा। कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थामने वाले विजय बहुगुणा सहित 8 में से 4 विधायकों को भी टिकट मिलने की संभावना कम है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सूची से पहले पैनल से नाराजगी

bjp will contest in uttarakhand without cm candidate

चूंकि उत्तराखंड का निर्माण वाजपेयी सरकार के कार्यकाल में और सेना से जुड़े ओआरओपी की घोषणा और पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक को मोदी सरकार के कार्यकाल में अंजाम दिया गया है। इसलिए पार्टी ने चुनावी नारे और मुद्दे को पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी और वर्तमान पीएम मोदी पर केंद्रित किया है।

सूची से पहले पैनल से नाराजगी
उत्तराखंड में उम्मीदवारों की सूची जारी किए जाने से पहले तैयार किए गए पैनल पर ही कई नेताओं को आपत्ति है। कई नेता कुछ सीटों पर दागियों और बड़े अंतर से चुनाव हारने वालों, कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में आए विधायकों के नामों को पैनल में डालने से नाराज हैं। एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक भ्रष्टाचार के आरोप में मंत्री पद से हटाए गए एक नेता का नाम भीमताल सीट के पैनल में है, जबकि 24000 के अंतर से हारने वाली एक नेता को हल्द्वानी सीट के पैनल में शामिल किया गया है। इसी प्रकार पूर्व कांग्रेसी विधायकों के नाम भी उम्मीदवारों के पैनल में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed