फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP welcomed Election Commission's decision to ban the victorious procession

भाजपा ने विजयी जुलूस पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले का किया स्वागत

Tue, 27 Apr 2021 02:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Tue, 27 Apr 2021 02:12 PM IST
सार

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पांच राज्यों में हुए चुनावों की मतगणना पर या उसके बाद जुलुसों पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है।

विज्ञापन
BJP welcomed Election Commission's decision to ban the victorious procession
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : twitter.com/JPNadda

विस्तार

भाजपा ने  विजय जुलूस पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले का  स्वागत किया है। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने पांच राज्यों में हुए चुनावों की मतगणना पर या उसके बाद जुलुसों पर रोक लगाने के चुनाव आयोग के फैसले का स्वागत किया है।  नड्डा ने ट्वीट किया, ‘‘मैं चुनावी जीत के जश्न समारोहों और जुलूसों पर प्रतिबंध लगाने के भारत के निर्वाचन आयोग के फैसले का स्वागत करता हूं। मैंने भाजपा की सभी प्रदेश ईकाइयों को इस फैसले का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। भाजपा के सभी कार्यकर्ता संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करने के लिए जी-जान से जुटे हैं।’’आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


2 मई को आएंगे चुनाव नतीजे
बता दें कि असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव हुए हैं। इसमें चार राज्यों में चुनाव खत्म हो चुका है। लेकिन बंगाल में अंतिम और आठवें चरण का चुनाव होना बाकी है। 29 अप्रैल को यहां पर वोट डाले जाएंगे  और 2 मई को मतगणना होगी। इससे पहले चुनाव आयोग ने मतगणना के दिन या बाद में विजय जुलूसों पर प्रतिबंध लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed