फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs TRS: Twitter war between Telangana BJP chief Sanjay Bandi and KT Rama Rao

BJP vs TRS: तेलंगाना भाजपा प्रमुख संजय बंडी और केटी रामा राव के बीच ट्विटर वार, जानें किसने क्या कहा?

Sat, 23 Jul 2022 05:59 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 23 Jul 2022 05:59 PM IST
सार

तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव और तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंडी संजय कुमार के बीच ट्विटर वार छिड़ गई। एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर शनिवार को दोनों नेता एक दूसरे पर हमलावर दिखे।

विज्ञापन
BJP vs TRS: Twitter war between Telangana BJP chief Sanjay Bandi and KT Rama Rao
केटी रामा राव - फोटो : Facebook

विस्तार

विपक्ष अक्सर केंद्र सरकार पर ईडी और अन्य केंद्रीय एजेंसियों को लेकर केंद्र पर तंज कसता रहता है। शनिवार को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया, जिसके चलते तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव और तेलंगाना भाजपा प्रमुख बंडी संजय कुमार के बीच ट्विटर वार छिड़ गई। एक मीडिया रिपोर्ट को लेकर शनिवार को दोनों नेता एक दूसरे पर हमलावर दिखे। दरअसल, जिस मीडिया रिपोर्ट को लेकर दोनों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हुआ उसमें कहा गया था कि मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव "जल्द ही प्रवर्तन निदेशालय की जांच का सामना करेंगे। 

विज्ञापन


डबल इंजन सरकार पर केटीआर ने कसा तंज
बीजेपी नेता के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए के टी रामाराव ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि देश में मोदी और ईडी की डबल इंजन की सरकार चल रही है। उन्होंने अपने इस ट्वीट में पीएम कार्यालय को भी टैग किया था। उन्होंने तंज कसते हुए आगे कहा कि 'भाजपा अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को ईडी के प्रमुख के रूप में नियुक्त करने के लिए धन्यवाद। अब हमें पता चला कि इस देश को चलाने वाल डबल इंजन मोदी और ईडी ही हैं।
विज्ञापन


संजय बंडी ने दिया ये जवाब
टीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामा राव की इस प्रतिक्रिया के बाद भाजपा नेता संजय बंडी ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने चिंता का अनुभव करने वाले लोगों को, जब तक जांच एजेंसियां दरवाजे पर दस्तक नहीं देतीं, सांस लेने और छोड़ने (योग का अभ्यास) का सुझाव दिया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'लुटेरों, खासकर ट्विटर टिल्लू में डर के लक्षण हमेशा ऊंचे होते हैं... योग चिंता का अनुभव करने वाले लोगों के लिए अच्छा है...मैं सुझाव देता हूं कि जब तक जांच एजेंसियां आपके दरवाजे पर दस्तक न दें, तब तक सांस लेने और छोड़ने का अभ्यास करें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि दोनों नेताओं ने अपने ट्वीट में एक दूसरे को टैग नहीं किया था। इसके अलावा एक चीज और देखने में आई कि कि ट्विटर पर केटीआर ने बंदी संजय को 'श्री बीएस कुमार' लिख कर संबोधित किया जबकि भाजपा के राज्य प्रमुख संजय बंडी ने केटीआर को "ट्विटर टिल्लू" कहते हुए उनका मजाक उड़ाया। 


इससे पहले शुक्रवार को भाजपा तेलंगाना इकाई ने राज्य सरकार पर आरोप लगाया था कि के चंद्रशेखर राव के नेतृत्व वाली सरकार पुलिस की मदद से भाजपा के कार्यक्रमों को नहीं होने दे रही है। इसके साथ ही बीजेपी राज्य इकाई ने टीआरएस नेताओं द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर 'हमला' करने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed