फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP vs Congress: Sambit Patra took a jibe at Rahul Gandhi, over ED questioned in National Herald case

BJP vs Congress: 'आप महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं', ईडी की जांच पर पात्रा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

Mon, 20 Jun 2022 01:33 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Mon, 20 Jun 2022 01:33 PM IST
सार

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा, देश में कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जांच नहीं होगी। कानून सभी के लिए समान है। भ्रष्टाचार के लिए सभी की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
BJP vs Congress: Sambit Patra took a jibe at Rahul Gandhi, over ED questioned in National Herald case
संबित पात्रा- राहुल गांधी - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई और लगातार समन का कांग्रेस विरोध कर रही है। कांग्रेस नेता ईडी की इस कार्रवाई के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच भाजपा नेता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। पात्रा ने कहा, राहुल गांधी को पता होना चाहिए कि ईडी का पूरा नाम प्रतर्तन निदेशालय है। यह एंटाइटलमेंट डिमांड नहीं है। उन्होंने कहा, कांग्रेस की मांग है कि हम पहले परिवार से हैं और हमारी जांच कैसे हो सकती है? जबकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उन्हें मुकदमे का सामना करना पड़ेगा। 

विज्ञापन


देश में कोई महारानी या राजकुमार नहीं 
पात्रा यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा, देश में कोई महारानी विक्टोरिया या राजकुमार नहीं है कि उनकी जांच नहीं होगी। कानून सभी के लिए समान है। भ्रष्टाचार के लिए सभी की जांच की जा रही है। जनता नेशनल हेराल्ड घोटाले में एक परिवार की संलिप्तता और देश के धन के दुरुपयोग के बारे में जानती है। 
विज्ञापन


माकन ने लगाए ईडी पर गंभीर आरोप 
इधर, कांग्रेस नेता अजय माकन ने ईडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा, भाजपा के दबाव में ईडी जानबूझकर राहुल गांधी को निशाना बना रही है। उन्होंने का केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग किया जा रहा है। राहुल गांधी से जो भी पूछताछ हो रही है। वह गुप्त जानकारियां बाहर आ रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति से मिलेगा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल 
ईडी की कार्रवाई और दिल्ली पुलिस द्वारा सांसदों के साथ किए गए गलत व्यवहार के विरोध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधमंडल राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात कर सकता है। पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि आज शाम वरिष्ठ नेताओं का एक दल राष्ट्रपति से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed