फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Veteran Leader Sushma Swaraj passes away, PM Modi & Prominent leaders expresses regretted

पीएम मोदी ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक, रविशंकर और गडकरी बोले- हमने बड़ी बहन खो दी

Wed, 07 Aug 2019 09:55 AM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Wed, 07 Aug 2019 09:55 AM IST
सार

  • सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव नेता
  • राजनीति: देश में सबसे कम 25 साल की उम्र में हरियाणा में मंत्री बनीं
  • जनता पार्टी से राजनीति में आईं, अटल से मोदी सरकार तक चार बार मंत्री रहीं
  • सुषमा टि्वटर पर 1.31 करोड़ फॉलोअर्स के साथ दुनिया की सबसे चर्चित महिला नेता थी।

विज्ञापन
BJP Veteran Leader Sushma Swaraj passes away, PM Modi & Prominent leaders expresses regretted
सुषमा स्वराज का निधन - फोटो : amar ujala

विस्तार

भाजपा की वरिष्ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार रात 67 साल की आयु में निधन हो गया। सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया था। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रही थीं। 
विज्ञापन


उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने गहरा दुख प्रकट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके जाने से भारतीय राजनीति के एक अध्याय का अंत हो गया है। सुषमा स्वराज जी अपनी तरह की अलग महिला थीं, जो करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत थीं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


गृहमंत्री अमित शाह ने दुख जताते हुए कहा कि पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता व संसदीय बोर्ड की सदस्य सुषमा स्वराज ने एक प्रखर वक्ता, एक आदर्श कार्यकर्ता, लोकप्रिय जनप्रतिनिधि और एक कर्मठ मंत्री जैसे विभिन्न रूपों में भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी। उनके रूप में हमने एक विरले, सरल व सादगीपूर्ण नेता खोया है।
 




मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी शोक प्रकट किया है। ट्विटर पर उन्होंने लिखा कि पूर्व विदेश मंत्री बहन सुषमा स्वराज के निधन के समाचार से स्तब्ध हूं। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हू। आप अपने जनसहयोग व राष्ट्र उत्थान के कार्यों के माध्यम से देश व दुनिया के लोगों के दिलों में सदैव जिंदा रहेंगी। विनम्र श्रद्धांजलि!
 

गडकरी बोले- मैंने बड़ी बहन खो दिया

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से उन्हें गहरा आघात लगा है। गहरा दुख जताते हुए गडकरी ने लिखा कि सुषमा जी ने हमेशा मुझे बड़ी बहन का स्नेह दिया और संगठनात्मक सलाह देकर राजनीतिक अभिभावक का फर्ज निभाया। भारतीय राजनीति में मज़बूत विपक्षी और पूर्व विदेश मंत्री के तौर पर उनकी भूमिका को सदैव स्मरण किया जाएगा।
 



केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि उनके निधन से देश की, पार्टी की और व्यक्तिगत रूप से मेरी क्षति हुई है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। 


पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने दुख जताते हुए कहा कि सुषमा स्वराज के निधन से स्तब्ध हूं। एक प्रभावी सांसद, एक प्रभावी संचालक और एक उत्कृष्ट मानवीय नेता के तौर पर वह हमेशा याद की जाएंगी। 

रविशंकर प्रसाद, जेपी नड्डा और आजाद ने भी जताया शोक

राज्यसभा में नेता विपक्ष गुलाम नबी आजाद ने कहा कि सुषमा स्वराज के रूप में मैंने एक बड़ी बहन खो दिया। हमने कभी भी एक दूसरे को नाम से नहीं पुकारा था। उनका निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। सदन के अंदर और बाहर 

केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि उन्होंने मुझे छोटे भाई के रूप में माना, बहुत कुछ सिखाया। वह एक अलौकिक वक्ता, प्रखर नेता रहीं। मेरे पास शब्द नहीं है, मैं बिल्कुल स्तब्ध हूं। 

 

भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उन्होंने राष्ट्र के प्रति अपना जीवन समर्पित रखा। उन्होंने अपनी कार्यशैली और व्यवहार से अपनी काबिलियत और लोकप्रियता को साबित किया। उनका निधन पार्टी और देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed