फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Veteran Leader LK Advani Birthday Today PM Narendra Modi tweeted to wish him

LK Advani Birthday: भाजपा के दिग्गज नेता एलके आडवाणी का जन्मदिन आज, बधाई देने घर पहुंचे पीएम मोदी

Mon, 08 Nov 2021 10:51 AM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Mon, 08 Nov 2021 10:51 AM IST
सार

पीएम मोदी हर साल आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं। पिछले साल यानी 2020 में पीएम मोदी बधाई देने के लिए आडवाणी के घर पहुंच गए थे और उन्हें केक खिलाया था।

विज्ञापन
BJP Veteran Leader LK Advani Birthday Today PM Narendra Modi tweeted to wish him
लालकृष्ण आडवाणी से मिलने पहुंचे पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

भाजपा के फायर ब्रांड नेता और राम मंदिर रथ यात्रा के प्रणेता लाल कृष्ण आडवाणी का आज जन्मदिन है। वह 94 साल के हो गए हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट करके शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह बधाई देने के लिए आडवाणी के घर पहुंचे। उनके साथ उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद थे। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट में लिखी यह बात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आडवाणी के जन्मदिन पर ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं। लोगों को सशक्त बनाने और हमारे सांस्कृतिक गौरव को बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए राष्ट्र उनका कर्जदार रहेगा।' 
 

पहले भी घर जाकर केक खिला चुके हैं पीएम मोदी
गौरतलब है कि पीएम मोदी हर साल आडवाणी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हैं। पिछले साल यानी 2020 में पीएम मोदी बधाई देने के लिए आडवाणी के घर पहुंच गए थे और उन्हें केक खिलाया था। उस दौरान पीएम मोदी ने आडवाणी के पैर भी छुए थे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे। 

अमित शाह ने भी किया ट्वीट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी लाल कृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अपने सतत संघर्ष से भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाकर संगठन को अखिल भारतीय स्वरूप देने में अपना अहम योगदान देने वाले हम सभी के आदरणीय श्रद्धेय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप सदैव स्वस्थ रहें और दीर्घायु हों, ऐसी ईश्वर से कामना करता हूं।

 

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा नेता को बधाई देते हुए लिखा, भाजपा परिवार के अभिभावक, मूल्य आधारित राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर, उत्कृष्ट प्रशासक एवं हम सभी के मार्गदर्शक लाल कृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिवस की हृदयतल से बधाई। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य तथा सुदीर्घ व मंगलमय जीवन प्रदान करें। वहीं केशव प्रसाद मौर्य ने भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष बताते हुए ट्वीट किया कि भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष, नैतिकता एवं वैचारिक प्रतिबद्धता के आदर्श, सभी कार्यकर्ताओं के प्रेरणा स्रोत आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। 

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी आडवाणी को बधाई दी। संबित पात्रा कहा कि राजनीति में अपने समर्पण व सिद्धान्तों से करोड़ों कार्यकर्ताओं के आदर्श, देश के पूर्व उप-प्रधानमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता आदरणीय लालकृष्ण आडवाणी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई । ईश्वर से आपके आरोग्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed