फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP urges EC to take action against Rahul, Kharge for remarks targeting PM Modi

BJP: 'पनौती' वाले बयान पर सियासत तेज, भाजपा ने जताया विरोध; EC से राहुल-खरगे के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 22 Nov 2023 06:59 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 22 Nov 2023 06:59 PM IST
सार

BJP: चुनाव आयोग को भेजे पत्र में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा, हम चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि लगातार फर्जी, आधारहीन और अपमानजनक व्यवहार के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करके तत्काल हस्तक्षेप करें।

विज्ञापन
BJP urges EC to take action against Rahul, Kharge for remarks targeting PM Modi
राधा मोहन दास अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला (फाइल)

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के 'पनौती' वाले बयान पर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसको लेकर बुधवार को अपना विरोध जताया और चुनाव आयोग (ईसी) से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया। 

विज्ञापन

पार्टी महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल और एक अन्य पदाधिकारी ओम पाठक समेत भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने उन पर यह झूठा दावा करने का आरोप लगाया कि मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने थे, तब उनकी जाति गुजरात की ओबीसी सूची में शामिल की गई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ओम पाठक ने कहा कि घांची जाति को 1999 में ओबीसी सूची में शामिल किया गया था, जबकि मोदी 2001 में मुख्यमंत्री बने थे। चुनाव आयोग को भेजे पत्र में भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने कहा, हम चुनाव आयोग से अनुरोध करते हैं कि लगातार फर्जी, आधारहीन और अपमानजनक व्यवहार के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करके तत्काल हस्तक्षेप करें और उन पर प्रतिबंध लगाने वाले आदेश पारित करें।

विज्ञापन

पत्र में आगे कहा गया, अन्यथा यह चुनावी माहौल को खराब करेगा और असभ्य व अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल सम्मानित व्यक्तियों को बदनाम करने और झूठी खबरें फैलाने के लिए किया जाएगा। अहमदाबाद में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से भारत की हार के बाद राहुल गांधी ने राजस्थान में एक चुनावी भाषण दिया था और प्रधानमंत्री मोदी के लिए इस शब्द का इस्तेमाल किया था। 

'पनौती' शब्द का इस्तेमाल एक ऐसे व्यक्ति के लिए किया जाता है, जो बुरी किस्मत को लाता है। राधा मोहन दास अग्रवाल ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए उन्हें एक 'विवेकहीन और मूल्यहीन' राजनेता बताया और कहा कि पीएम मोदी का विश्व के नेता सम्मान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed