फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Ujjain MP anil firojiya tops survey of most helpful MP during Covid lockdown Rahul Gandhi at Number 3 spot

लॉकडाउन में सबसे बड़ा मददगार बना उज्जैन का यह भाजपा सांसद, तीसरे नंबर पर राहुल गांधी

Thu, 24 Dec 2020 08:31 PM IST
कुमार संभव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार संभव Updated Thu, 24 Dec 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
BJP Ujjain MP anil firojiya tops survey of most helpful MP during Covid lockdown Rahul Gandhi at Number 3 spot
राहुल गांधी, अनिल फिरोजिया और महुआ मोइत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
आम जनता की समस्याओं से सरोकार रखने वाली दिल्ली की एक संस्था ने देशभर में एक सर्वेक्षण किया। इसके सर्वेक्षण के तहत पता लगाया गया कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान देशभर में किस सांसद ने आम लोगों की सबसे ज्यादा मदद की। इस सर्वे में उज्जैन के भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया को पहले नंबर पर रखा गया है। दूसरे नंबर पर नेल्लोर के वाईएसआरसीपी के सांसद अदला प्रभाकर रेड्डी हैं। अहम बात यह है कि इस सर्वे में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी को तीसरे नंबर पर रखा गया है। लोगों से बातचीत के दौरान संस्था को पता लगा कि इन सांसदों ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान अपने-अपने संसदीय क्षेत्र में आम जनता की समस्याओं को सुना और उनकी हरसंभव मदद की। 
विज्ञापन


एक अक्तूबर से शुरू हुआ सर्वे
जानकारी के मुताबिक, यह सर्वे एक अक्तूबर 2020 को शुरू किया गया। इसके तहत 25 सांसदों को उनके पक्ष में मिले नामांकन के आधार पर चुना गया। संस्था ने इन सभी सांसदों के संसदीय क्षेत्रों में आम जनता से बातचीत की, जिसके आधार पर टॉप-10 सांसदों की सूची तैयार की गई। 
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने कही यह बात
संस्था का सर्वे सामने आने के बाद उज्जैन से भाजपा सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा, 'जब कोरोना महामारी की शुरुआत हुई थी, उज्जैन में मृत्यु दर सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत थी। ऐसे में मैंने मरीजों, उनके परिजनों और जिला प्रशासन के बीच संपर्क बनाने के लिए एक कॉल सेंटर स्थापित किया, जिससे मरीजों को अच्छी चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। वहीं, मुख्यमंत्री की मदद से मैंने अपने संसदीय क्षेत्र के मरीजों के लिए इंदौर और देवास में 250 बेड अलॉट कराए। साथ ही, पांच लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस भी मरीजों के लिए हर वक्त मुस्तैद रखी गईं। इसके बाद उज्जैन में कोरोना वायरस से मृत्यु दर घटकर एक प्रतिशत रह गई।'
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी के सहयोगी ने दी यह जानकारी
इस सर्वे को लेकर राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के सहयोगी ने बताया कि देश में अचानक लगे लॉकडाउन के बाद राहुल गांधी ने स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को बेहतर बनाने के लिए जिला प्रशासन के साथ मिलकर काम किया। जिन जगहों पर मास्क, हैंड सैनिटाइज, थर्मामीटर और वेंटिलेटर्स की कमी थी, वह सांसद ने मुहैया कराईं। उन्होंने देश और विदेश में फंसे केरल के लोगों की हरसंभव मदद की। हमने लोगों को घर तक पहुंचाने के लिए ट्रेन और बसें चलाईं। इसके अलावा लोगों को खाने के पैकेट बांटे। आर्थिक मदद की और सामुदायिक रसोई भी चलाई, जिससे कोई भी भूखा न रहे। 


इन सांसदों की भी हुई तारीफ
बता दें कि फिरोजिया, रेड्डी और राहुल गांधी के अलावा अन्य सांसदों की भी लोगों ने काफी तारीफ की है। इनमें टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा, बंगलुरु दक्षिण से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या, नासिक से शिवसेना सांसद हेमंत गोडसे, शिरोमणि अकाली दल के सांसद सुखबीर बादल, इंदौर से भाजपा सांसद शंकर लालवानी, चेन्नई दक्षिण से कांग्रेस सांसद टी सुमथी और नागपुर से सांसद नितिन गडकरी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed