फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to win election by filling bags of women, slum dwellers youth, preparing offer something all in manifesto

BJP: महिलाओं, झुग्गी-झोपड़ी वालों और युवाओं की झोली भरकर चुनाव जीतेगी भाजपा, संकल्प पत्र में सबको कुछ देने की

Mon, 09 Dec 2024 05:59 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Mon, 09 Dec 2024 05:59 PM IST
सार

BJP:  भाजपा झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए इस चुनावी घोषणा पत्र में बड़े वादे कर सकती है। सभी झुग्गी-झोपड़ी वालों को पक्का मकान देने का वादा भाजपा के संकल्प पत्र का अहम हिस्सा हो सकता है।

विज्ञापन
BJP to win election by filling bags of women, slum dwellers youth, preparing offer something all in manifesto
भाजपा। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा इस बार के दिल्ली विधानसभा चुनाव में कोई मौका छोड़ना नहीं चाहती। इसके लिए वह हर वह फॉर्मूला आजमाने की कोशिश कर सकती है जो उसे यह चुनावी वैतरणी पार करा दे। इसके लिए पार्टी महिलाओं, झुग्गी-झोपड़ी के मतदाताओं और युवा मतदाताओं पर फोकस कर रणनीति तैयार कर रही है। इन वर्गों के लिए विशेष योजनाओं को शुरू करने का वादा कर वह न केवल केजरीवाल की मुफ्त की योजनाओं को टक्कर देना चाहती है, बल्कि उनके सहारे चुनाव भी जीतना चाहती है।   
विज्ञापन


महिलाओं के लिए बड़ी सौगात देना हर राज्य में चुनाव जीतने की गारंटी बन गया है। मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना, हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना और महाराष्ट्र में लड़की-बहिन योजना ने भाजपा को चुनावी सफलता दिलाई है। अब दिल्ली में भी इस फॉर्मूले को अपनाने की कोशिश की जा सकती है। इसके अंतर्गत महिलाओं को नकद आर्थिक सहायता देकर उन्हें आकर्षित किया जाएगा। इसके अलावा महिलाओं को आकर्षित करने के लिए सस्ता गैस सिलेंडर, बीमा देना, रेहड़ी-पटरी पर काम करने वाली महिलाओं को विशेष कर्ज देने की घोषणा भी हो सकती है। 
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पार्टी झुग्गी-झोपड़ी वालों के लिए इस चुनावी घोषणा पत्र (जिसे भाजपा संकल्प पत्र कहती है) में बड़े वादे कर सकती है। सभी झुग्गी-झोपड़ी वालों को पक्का मकान देने का वादा भाजपा के संकल्प पत्र का अहम हिस्सा हो सकता है। इसके अलावा शहरी श्रमिकों के लिए विशेष सहायता योजना, आयुष्मान योजना के अंतर्गत हर गरीब परिवार को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज और सस्ता कर्ज देने की घोषणा भी की जा सकती है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


युवाओं पर होगा बड़ा फोकस
दिल्ली का लगभग हर मतदाता युवा वर्ग से आता है। पिछले लोकसभा चुनाव में दिल्ली में 1 करोड़ 43 लाख 27 हजार 649 मतदाता थे। इसमें 18 से 40 वर्ष की आयु के मतदाताओं की संख्या 75 लाख 51 हजार 416 थी। यह कुल मतदाताओं का लगभग 53 प्रतिशत होता है। इस बार नई सूची में इस संख्या में कुछ परिवर्तन हो सकता है, लेकिन इसके बाद भी यह तय है कि दिल्ली में युवा मतदाताओं की संख्या लगभग आधी हो सकती है। ऐसे में भाजपा युवा मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए विशेष प्लान बना रही है। 

जानकारी के अनुसार, दिल्ली में युवाओं के लिए सरकारी नौकरियों को खोलने की एक बड़ी घोषणा की जा सकती है। इसके अलावा उन्हें विशेष स्किल ट्रेनिंग देकर रोजगार हासिल करने योग्य बनाने का वादा और सस्ता कर्ज देकर अपना स्वरोजगार करने के लिए प्रेरित करने का वादा किया जा सकता है।


दिल्ली को प्रभावित करने वाले मुद्दे होंगे शामिल
भाजपा के संकल्प पत्र में वे मुद्दे खूब प्रमुखता के साथ छाए रह सकते हैं जो पूरी दिल्ली को प्रभावित करते हैं। इसके अंतर्गत पूरी दिल्ली में हरियाली बढ़ाने, सार्वजनिक परिवहन को सस्ता और सर्वसुलभ बनाने, स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े सुधार करने, नए स्कूल-अस्पताल खोलने और कूड़ा निस्तारण के विशेष उपायों की घोषणा की जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed