फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP to use pm narendra Modi popularity among NRI

एनआरआई के बीच मोदी की लोकप्रियता की चुनावी फसल काटेगी भाजपा, संशोधन बिल लोकसभा से पारित

Sat, 11 Aug 2018 10:10 PM IST
गुंजन कुमार, नई दिल्ली 
गुंजन कुमार, नई दिल्ली  Updated Sat, 11 Aug 2018 10:10 PM IST
विज्ञापन
BJP to use pm narendra Modi popularity among NRI

भारतीय जनता पार्टी की एनआरआई के बीच पीएम मोदी की लोकप्रियता का चुनावी फायदा उठाना चाहती है। इसके मद्देनजर सरकार ने संसद का मानसून सत्र समाप्त होने के एक दिन पहले ही लोकसभा में लोक प्रतिनिधि संशोधन बिल पारित करा लिया। 

विज्ञापन


इस बिल में एनआरआई को प्रॉक्सी वोट के अधिकार का प्रावधान है। सरकार अगले शीतकालीन सत्र में इसे राज्यसभा से पारित कराने की पूरी कोशिश करेगी। 

बिल के कानून बनने के बाद एनआरआई अपने मूल गांव या शहर में किसी भी व्यक्ति को अपने बदले वोट देने का अधिकार दे सकेगा। अब तक यह अधिकार सिर्फ दूर दराज के इलाकों में तैनात सेना और डिफेंस के लोगों को है। 
विज्ञापन


भाजपा के चुनावी रणनीतिकारों का मानना है कि ऐसा होने से प्रत्येक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में एनआरआई के औसतन करीब 21000 वोट होंगे। देश में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेशों में 1.1 करोड़ एनआरआई

विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में 3.12 करोड़ भारतीय फैले हैं। इनमें तकनीकी तौर पर एनआरआई की संख्या 1.1 करोड़ है। इनके बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जबरदस्त लोकप्रियता है। 


2014 के बाद प्रधानमंत्री हर एक विदेश यात्रा के दौरान इंडियन डायसपोरा से खासतौर तौर पर संवाद करते रहे हैं।  सूत्रों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में हुए चुनावों में हार और जीत का अंतर घटता जा रहा है। ऐसे में नाजुक वक्त में एनआरआई का प्रॉक्सी वोट काफी कारगर साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed