फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP will celebrate anti black money Day on 8th November to counter oppostion

नोटबंदीः विपक्ष को जवाब देने के लिए 8 नवंबर को एंटी ब्लैकमनी डे मनाएगी भाजपा

Wed, 25 Oct 2017 05:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 25 Oct 2017 05:36 PM IST
विज्ञापन
BJP will celebrate anti black money Day on 8th November to counter oppostion
नोटबंदी की पहली सालगिरह पर 8 नवंबर को पूरे देश में काला दिवस मनाने की घोषणा कर चुके विपक्ष की धार को कुंद करने के लिए भाजपा ने उस दिन काला धन विरोधी दिवस मनाने की घोषणा की है।
विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी के सभी प्रमुख नेता, पदाधिकारी और केंद्र एवं राज्यों के मंत्री देश भर में भ्रमण करेंगे और जनता को काला धन पर अंकुश के लिए मोदी सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन


बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में वित्त मंत्री अरुण जेटली ने यह ऐलान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी अध्यक्ष अमित शाह गुजरात के दौरे पर हैं, इसलिए यह महत्वपूर्ण ऐलान करने का जिम्मा उन्हें दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी पर कांग्रेस की समझ पर सवाल उठाते हुए वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कहा कि इस विषय के अधूरे ज्ञान के कारण ही यह पार्टी मोदी सरकार का बेवजह विरोध कर रही है।


दरअसल, नोटबंदी से पहले जिन लोगों के पास आय के ज्ञात स्रोतों से ज्यादा संपत्ति थी और जो काले धन को सफेद बनाने का काम कर रहे थे, उनकी पहचान मुश्किल थी, लेकिन अब जबकि सारी पुरानी करेंसी बैंकों में जमा हो गई है, ऐसे लोगों को पृथक करना आसान हो गया है।

यही नहीं, जिनकी आमदनी और जमाओं के बीच गड़बड़ी पाई जा रही है, उन्हें आयकर विभाग की ओर से नोटिस भेजा जा रहा है और अनियमितता साबित होने पर उनसे टैक्स की वसूली भी की जा रही है।

'कांग्रेस को बोलने का हक नहीं'

BJP will celebrate anti black money Day on 8th November to counter oppostion
जेटली ने कांग्रेस को कोसते हुए कहा कि देश पर सबसे ज्यादा समय तक शासन करने वाली इस पार्टी को कई मौके मिले, लेकिन याद नहीं आता कि उसने काला धन पर अंकुश लगाने के लिए एक भी उल्लेखनीय कदम उठाया हो। यही वजह है कि वे मोदी सरकार की पहल से परेशान हैं। ऐसी पार्टी को इस मुद्दे पर बोलने का कोई हक नहीं है।

बैंकों को किया खोखला
वर्ष 2008-12 के बीच यूपीए शासनकाल में अंधाधुंध तरीके से कर्ज बांटे गए और बैंकों को खोखला कर दिया गया। इसे छुपाने के लिए तमाम तरीके अपनाए गए और देश व दुनिया की आंखों में धूल झोंकी गई।

मोदी सरकार ने तो पिछली सरकार की नाकामियों को दुरुस्त करने के लिए बैंकों के पूंजीकरण की महत्वाकांक्षी योजना पेश की है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा, 'यह जरूर है कि उनकी नालायकी को दूर करने में हमने कुछ ज्यादा वक्त लगा दिया।

 काले धन के खिलाफ सरकार के कदम
- सरकार गठन के तुरंत बाद एसआईटी का गठन। सुप्रीम कोर्ट ने 2011 में दिया था इस बाबत आदेश
- एसआईटी की सिफारिशों के अनुकूल इस बुराई को दूर करने के लिए कई कानूनों में बदलाव किया गया
- 60 फीसदी जुर्माना देकर विदेश में जमा धन को स्वदेश लाने का ऑफर
- लिचेंस्टीन, एचएसबीसी या अन्य खातों में आए नामों के खिलाफ आपराधिक केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed