BJP: 'मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ क्यों बेच रहे नफरत ?' भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना
BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 'इंडिया' गठबंधन पर आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने का उसका कोई छिपा हुआ एजेंडा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 'इंडिया' गठबंधन पर आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने का उसका कोई छिपा हुआ एजेंडा है। पार्टी ने दावा किया कि प्राचीन आस्था पर हमला कांग्रेस और उसके नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।
भगवा पार्टी ने द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन को मुख्य रूप से सनातन विचारधारा का विरोध करने के लिए बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या संविधान किसी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार देता है? क्या इंडिया गठबंधन के सदस्यों को संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी नहीं है।
उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन, कांग्रेस, सोनिया और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि 'मोहब्बत की दुकान' के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत क्यों बेची जा रही है। नड्डा ने आरोप लगाया, नफरत का यह मेगा मॉल केवल सत्ता के लिए है। फूट डालो और राज करो।
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की संस्कृति और विरासत का रोजाना अपमान किया जा रहा है, जबकि सोनिया गांधी जैसे वरिष्ठ नेता चुप हैं।
प्रसाद ने कहा कि बिहार के मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस जैसे हिंदू पवित्र ग्रंथों की बार-बार आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने भी चुप्पी साधी हुई है।
उन्होंने कहा कि इस तरह की चुप्पी की स्वाकारोक्ति का संकेत है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष द्वारा एजेंडा तय किए जाने के बाद भाजपा इस मुद्दे पर लोगों के पास जाएगी। उन्होंने कहा, हम विकास के साथ-साथ विकास भी बात करेंगे। भारत सनातन का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।