फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP targets Congress over its leaders' 'silence' amid repeated 'insult' to Sanatan

BJP: 'मोहब्बत की दुकान के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ क्यों बेच रहे नफरत ?' भाजपा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Tue, 12 Sep 2023 04:39 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 12 Sep 2023 04:39 PM IST
सार

BJP: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 'इंडिया' गठबंधन पर आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने का उसका कोई छिपा हुआ एजेंडा है।

विज्ञापन
BJP targets Congress over its leaders' 'silence' amid repeated 'insult' to Sanatan
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को 'इंडिया' गठबंधन पर आरोप लगाया कि वोट बैंक की राजनीति के लिए सनातन धर्म को निशाना बनाने का उसका कोई छिपा हुआ एजेंडा है। पार्टी ने दावा किया कि प्राचीन आस्था पर हमला कांग्रेस और उसके नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी की सोची समझी रणनीति का हिस्सा है।

विज्ञापन

 

भगवा पार्टी ने द्रमुक नेता और तमिलनाडु के मंत्री के पोनमुडी के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें उन्होंने कहा था कि इंडिया गठबंधन को मुख्य रूप से सनातन विचारधारा का विरोध करने के लिए बनाया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को अपना दृष्टिकोण स्पष्ट करना चाहिए और बताना चाहिए कि क्या संविधान किसी धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का अधिकार देता है? क्या इंडिया गठबंधन के सदस्यों को संवैधानिक प्रावधानों की जानकारी नहीं है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन, कांग्रेस, सोनिया और राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि 'मोहब्बत की दुकान' के नाम पर सनातन धर्म के खिलाफ नफरत क्यों बेची जा रही है।  नड्डा ने आरोप लगाया, नफरत का यह मेगा मॉल केवल सत्ता के लिए है। फूट डालो और राज करो।
 

विज्ञापन

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि देश की संस्कृति और विरासत का रोजाना अपमान किया जा रहा है, जबकि सोनिया गांधी जैसे वरिष्ठ नेता चुप हैं। 
 

प्रसाद ने कहा कि बिहार के मंत्री और राजद नेता चंद्रशेखर और समाजवादी पार्टी के स्वामी प्रसाद मौर्य ने रामचरितमानस जैसे हिंदू पवित्र ग्रंथों की बार-बार आलोचना की है। उन्होंने कहा कि इन पार्टियों ने भी चुप्पी साधी हुई है। 
 

उन्होंने कहा कि इस तरह की चुप्पी की स्वाकारोक्ति का संकेत है, जिससे यह स्पष्ट हो गया है कि विपक्ष द्वारा एजेंडा तय किए जाने के बाद भाजपा इस मुद्दे पर लोगों के पास जाएगी। उन्होंने कहा, हम विकास के साथ-साथ विकास भी बात करेंगे। भारत सनातन का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed