फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP takes serious note of 3 legislators attending Cong dinner, to seek explanation

Karnataka: कांग्रेस के रात्रिभोज में भाजपा के तीन विधायक शामिल, BJP प्रदेश अध्यक्ष बोले- देना होगा स्पष्टीकरण

Thu, 14 Dec 2023 03:34 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी Published by: आदर्श शर्मा Updated Thu, 14 Dec 2023 03:34 PM IST
सार

कांग्रेस विधायकों के रात्रि भोज में भाजपा के तीन विधायकों के शामिल होने के बाद से भाजपा में हलचल तेज हो गई है। कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि उनसे मैं जल्द बातचीत करूंगा। उन्हें हर हाल में इस मामले पर स्पष्टीकरण देना ही होगा। 

विज्ञापन
BJP takes serious note of 3 legislators attending Cong dinner, to seek explanation
Bjp flag, congress flag - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आयोजित रात्रिभोज में भाजपा के तीन विधायक शामिल हुए। जिसके बाद से कर्नाटक की राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने कांग्रेस के रात्रिभोज में अपने तीन विधायकों के शामिल होने को गंभीर मामला करार दिया है। पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वह उन विधायकों से स्पष्टीकरण मांगेंगे, जो कांग्रेस के रात्रिभोज में शामिल हुए थे। 
विज्ञापन


सिर्फ रात्रिभोज में हुए थे शामिल-कांग्रेस
वहीं मामले पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने कहा कि भाजपा के विधायकों ने कांग्रेस विधायक दल की बैठक में हिस्सा नहीं लिया था। वे उनके निमंत्रण पर बुधवार रात सिर्फ रात्रिभोज में ही शामिल हुए थे। वे कांग्रेस विधायक दल की बैठक में क्यों आएंगे। वे हमारी पार्टी के विधायक नहीं हैं। 
विज्ञापन


कौन-कौन विधायक हुए थे शामिल?
भाजपा के एमटी सोमशेखर, शिवराम हेब्बार और एमएलसी एच विश्वनाथ कांग्रेस की आयोजित पार्टी में शामिल हुए थे। जिसके बाद से कर्नाटक की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं चल रही है कि 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले ये सभी सत्तारूढ़ कांग्रेस दल में शामिल हो सकते हैं। मई में विधानसभा चुनाव हारने के बाद से ही उन्होंने भाजपा और उसके आंतरिक मामलों से अपने मोहभंग को छिपाया नहीं था। बता दें ये तीनों विधायक 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे। इन्हीं विधायकों ने भाजपा एचडी कुमास्वामी के नेतृत्व वाली सरकार को गिराकर भाजपा के सत्ता में आने का मार्ग प्रशस्त किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायकों से मांगेंगे स्पष्टीकरण- भाजपा
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विजयेंद्र ने कहा कि सुबह मुझे इसकी जानकारी मिली। मैं आज ही उनसे बात करूंगा, चर्चा करूंगा कि उनकी मंशा क्या है, यह एक गंभीर मामला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed