फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP Sunil Bansal made in-charge Yuva Morcha, Radha Mohan made in-charge of ST Morcha

LS Polls: भाजपा के सात मोर्चे के प्रभारी नियुक्त, सुनील बंसल को युवा मोर्चा, राधामोहन को एसटी मोर्चा की कमान

Thu, 04 Jan 2024 04:25 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 04:25 AM IST
सार

पार्टी महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा, राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा, बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। बुधवार को हुए इस बदलाव के तहत पार्टी के सात मोर्चे के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन
BJP Sunil Bansal made in-charge Yuva Morcha, Radha Mohan made in-charge of ST Morcha
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी भाजपा ने विभिन्न मोर्चे के लिए नए प्रभारी तय किए हैं। पार्टी महासचिव सुनील बंसल को युवा मोर्चा, राधामोहन दास अग्रवाल को अनुसूचित जनजाति (एसटी) मोर्चा, बंडी संजय कुमार को किसान मोर्चा का प्रभारी बनाया गया है। बुधवार को हुए इस बदलाव के तहत पार्टी के सात मोर्चे के लिए प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

विज्ञापन


इस क्रम में बैजयंत एस पांडा को महिला मोर्चा, तरुण चुघ को अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा, विनोद तावड़े को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) मोर्चा और दुष्यंत कुमार गौतम को अल्पसंख्यक मोर्चा की जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि पार्टी ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा अभी नहीं की है।
विज्ञापन


यहां जेपी नड्डा द्वारा अनुमोदित नियुक्तियों की सूची दी गई है:

  • सुनील बंसल युवा मोर्चा के प्रभारी हैं
  • बैजयंत जय पांडा महिला मोर्चा के प्रभारी हैं
  • बंदी संजय कुमार किसान मोर्चा के प्रभारी हैं
  • तरूण चुघ एससी मोर्चा के प्रभारी हैं
  • राधा मोहन दास अग्रवाल एसटी मोर्चा के प्रभारी हैं
  • विनोद तावड़े ओबीसी मोर्चा के प्रभारी हैं
  • दुष्यन्त कुमार गौतम अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रभारी हैं

नये प्रभारियों की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से कर दी गयी है। दिसंबर 2023 के आखिरी हफ्ते में जेपी नड्डा ने बीजेपी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की दो दिवसीय बैठक बुलाई और पार्टी के एजेंडे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। उन्होंने उस बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें भाजपा के विभिन्न 'मोर्चों' (विंगों) ने अपने संगठनात्मक अभ्यास की रूपरेखा तैयार की।

विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों ने मीडिया को बताया कि बीजेपी की बंद कमरे में हुई बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों को प्रधानमंत्री ने 'मिशन मोड' में काम करने के लिए प्रेरित किया। भाजपा आम चुनावों के लिए अपनी तैयारियों में जुटी हुई है और पार्टी प्रमुख जमीनी स्तर पर तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य लोकसभा चुनावों में पार्टी की सीट हिस्सेदारी को बढ़ाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed