राहुल के वार पर भाजपा का पलटवार- विदेश में भारत का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह (राहुल गांधी) विदेश में भारत पर लांछन लगा रहे हैं और भारत और उसकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में एक सकारात्मक, रचनात्मक और परिपक्व भूमिका निभाने में असमर्थ रहे हैं।’’ सिख विरोधी दंगे का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि 1984 में जो कत्लेआम हुआ वह सिर्फ बातों से नहीं धुलने वाला है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर धर्म, जाति के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया।
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी जब संघ के कार्यालय जाते हैं तब कांग्रेस के लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन जब सिद्धू पाकिस्तान गए और वहां के आर्मी चीफ से मिले तो उनके समर्थन में कांग्रेस आ गई ।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इनके लोग देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। कल रात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत के लोगों को जोड़ने का काम करती है।
स्वर्ण मंदिर पर इस जघन्य अपराध के लिये माफी मांगे कांग्रेस
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह ने गुरू नानक देव के उल्लेख संबंधी राहुल के बयान के लिये उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की पहचान साल 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी है और स्वर्ण मंदिर पर इस जघन्य अपराध के लिये उन्हें माफी मांगनी चाहिए ।
भाजपा के राष्ट्रीय ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिये गुरू नानक देव का उल्लेख कर रहे हैं, उनके लिये सिख सिर्फ वोट बैंक हैं ।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार भी नहीं कहा कि 1984 में हुए सिखों के कत्लेआम में जिन लोगों पर आक्षेप है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल को सिखों के वोट चाहिए, इसलिये गुरू नानक देव का उल्लेख कर रहे हैं ।
भाजपा नेता ने कहा कि राहुल को सिखों के वोट चाहिए इसलिए वह अपने बयान के माध्यम से उस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं कि 'मित्र वही जो मुसीबत में काम आए लेकिन जब सिखों के साथ न्याय की बात होती है तब मित्रता दिखती नहीं है।