फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slams congress president rahul gandhi for his speech in germany

राहुल के वार पर भाजपा का पलटवार- विदेश में भारत का अपमान कर रहे हैं कांग्रेस अध्यक्ष

Fri, 24 Aug 2018 06:29 PM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Fri, 24 Aug 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
BJP slams congress president rahul gandhi for his speech in germany
फाइल फोटो
जर्मनी में एक कार्यक्रम में दिये गए राहुल गांधी के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए भाजपा ने आज कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने विदेश दौरे में भारत के बारे में जो कुछ बोला, वह कहीं न कहीं उनकी अपरिपक्वता, अक्षमता को दर्शाता है।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह (राहुल गांधी) विदेश में भारत पर लांछन लगा रहे हैं और भारत और उसकी संस्कृति का अपमान कर रहे हैं। उन्हें इसके लिए मांफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी विपक्ष के नेता के रूप में एक सकारात्मक, रचनात्मक और परिपक्व भूमिका निभाने में असमर्थ रहे हैं।’’ सिख विरोधी दंगे का जिक्र करते हुए त्रिवेदी ने कहा कि 1984 में जो कत्लेआम हुआ वह सिर्फ बातों से नहीं धुलने वाला है। भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस पर धर्म, जाति के आधार पर देश को बांटने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर निशाना साधते हुए त्रिवेदी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी जब संघ के कार्यालय जाते हैं तब कांग्रेस के लोगों ने उनकी आलोचना की, लेकिन जब सिद्धू पाकिस्तान गए और वहां के आर्मी चीफ से मिले तो उनके समर्थन में कांग्रेस आ गई । 

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा है कि इनके लोग देश को बांटने और नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं। कल रात जर्मनी की राजधानी बर्लिन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस भारत के लोगों को जोड़ने का काम करती है।

स्वर्ण मंदिर पर इस जघन्य अपराध के लिये माफी मांगे कांग्रेस

BJP slams congress president rahul gandhi for his speech in germany

भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आर पी सिंह ने गुरू नानक देव के उल्लेख संबंधी राहुल के बयान के लिये उनकी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी की पहचान साल 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़ी है और स्वर्ण मंदिर पर इस जघन्य अपराध के लिये उन्हें माफी मांगनी चाहिए ।

भाजपा के राष्ट्रीय ने संवाददाताओं से कहा कि राहुल गांधी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति के लिये गुरू नानक देव का उल्लेख कर रहे हैं, उनके लिये सिख सिर्फ वोट बैंक हैं । 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष ने एक बार भी नहीं कहा कि 1984 में हुए सिखों के कत्लेआम में जिन लोगों पर आक्षेप है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राहुल को सिखों के वोट चाहिए, इसलिये गुरू नानक देव का उल्लेख कर रहे हैं ।

भाजपा नेता ने कहा कि राहुल को सिखों के वोट चाहिए इसलिए वह अपने बयान के माध्यम से उस कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं कि 'मित्र वही जो मुसीबत में काम आए लेकिन जब सिखों के साथ न्याय की बात होती है तब मित्रता दिखती नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed