फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP slams Arvind Kejriwal over using the photo of netherland bridge

भाजपा का आरोप, सिग्नेचर ब्रिज के प्रचार में नीदरलैंड के पुल की फोटो इस्तेमाल कर रहे केजरीवाल

Sun, 04 Nov 2018 11:41 AM IST
अमित शर्मा, नई दिल्ली
अमित शर्मा, नई दिल्ली Updated Sun, 04 Nov 2018 11:41 AM IST
विज्ञापन
BJP slams Arvind Kejriwal over using the photo of netherland bridge
अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

लगभग 14 साल के इंतजार के बाद उत्तरी दिल्ली को उत्तरीपूर्वी और उत्तर पश्चिमी दिल्ली से जोड़ने वाला सिग्नेचर ब्रिज बनकर तैयार हो चुका है। आज रविवार शाम चार बजे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इसे जनता को समर्पित करने वाले हैं। लेकिन इस पुल के उद्घाटन से पहले ही विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा का आरोप है कि इस ब्रिज के लिए प्रचार में नीदरलैंड के एक पुल की फोटो का इस्तेमाल किया गया है। ब्रिज के उद्घाटन समारोह के लिए सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में एक फोटो को लेकर उठा यह विवाद चर्चा का विषय बन गया है।

विज्ञापन


दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने अमर उजाला को बताया कि सिग्नेचर ब्रिज के प्रचार के लिए अरविंद केजरीवाल सरकार जिस फोटो का इस्तेमाल कर रही है, वह सिग्नेचर ब्रिज का न होकर नीदरलैंड के इरास्मस ब्रिज का है। अगर उन्होंने ब्रिज बनाने के लिए कोई काम किया होता तो उन्हें इस तरह एक फोटो के लिए चोरी करने की जरूरत नहीं पडती। इसे उन्होंने फोटो चोरी घोटाला बताते हुए कहा कि यह केजरीवाल सरकार की फितरत में है, और वे दूसरों के द्वारा किये गए काम का झूठा श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


इस ब्रिज के उद्घाटन अवसर पर दिल्ली भाजपा के नेताओं को न बुलाये जाने पर भी विवाद खड़ा हो गया है। इस क्षेत्र के भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा है कि वे इस पुल के उद्घाटन अवसर पर अपने हजारों समर्थकों के साथ ब्रिज पर उपलब्ध रहेंगे। दिल्ली भाजपा नेता नीलकांत बख्शी ने कहा कि जब इस पुल को बनाये जाने के लिए पैसे की कमी पड़ने लगी तब सांसद मनोज तिवारी ने अपने प्रयासों से केंद्र सरकार से 33 करोड़ रूपये का फंड दिलवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में इसी क्षेत्र के सांसद को पुल के उद्घाटन अवसर पर इसी क्षेत्र के सांसद को न बुलाया जाना हास्यास्पद है। हालांकि विवाद बढ़ता देख दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने एक ट्वीट के जरिये इस कार्यक्रम में सबको आने के लिए निमंत्रित किया है। औपचारिक निमंत्रण न भेजना अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके पूर्व दिल्ली के आईटीओ पर एक ओवर ब्रिज के निर्माण के समय भाजपा नेताओं के द्वारा अरविंद केजरीवाल को न बुलाया जाना भी चर्चा का विषय बन गया था।      


इस ब्रिज का प्रोजेक्ट 2004 में तैयार हुआ था। योजना के मुताबिक इसे 2010 के कॉमनवेल्थ खेलों के पहले तैयार हो जाना था। इसकी शुरूआती लागत 464 करोड़ रूपये थी। तय समय पर पूरा न होने के बीच बार-बार इसकी समय सीमा बढ़ाई गई। इसकी लागत भी 464 करोड़ से बढ़कर हजारों करोड़ में हो गई। अन्य मामलों की तरह इस मामले में भी दिल्ली और केंद्र सरकार के बीच लगातार विवाद चलता रहा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed