फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP Second List: Harsh Malhotra is BJP candidate from East Delhi, Yogendra Chandolia from West Delhi

BJP Second List: पूर्वी दिल्ली से हर्ष मल्होत्रा उम्मीदवार, पश्चिमी दिल्ली से योगेंद्र चंदोलिया को मौका

Wed, 13 Mar 2024 08:10 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Wed, 13 Mar 2024 08:10 PM IST
सार

भाजपा ने इस बार पार्टी के कैडर पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। पार्टी में वफादारी के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है। पूर्वी दिल्ली से दो बार से आयातित उम्मीदवार उतारे जा रहे थे...

विज्ञापन
BJP Second List: Harsh Malhotra is BJP candidate from East Delhi, Yogendra Chandolia from West Delhi
BJP Second List: Harsh Malhotra, Yogendra Chandolia - फोटो : Amar Ujala/ Sonu Kumar

विस्तार

भाजपा ने अपने 72 लोकसभा उम्मीदवारों की नई सूची जारी कर दी है। इसमें पूर्वी दिल्ली की लोकसभा सीट से पार्टी के महासचिव हर्ष मल्होत्रा को टिकट दिया गया है। वे आम आदमी पार्टी के कुलदीप कुमार को टक्कर देंगे। गौतम गंभीर के इस्तीफे के बाद इस सीट पर भाजपा की ओर से कई बड़े दावेदार थे। इसमें पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल थे। लेकिन पार्टी ने सबसे हटकर पार्टी संगठन में लंबे समय से लगे रहे हर्ष मल्होत्रा पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन

इसी प्रकार योगेंद्र चंदोलिया को दिल्ली की सुरक्षित सीट उत्तर पश्चिमी से उम्मीदवार बनाया गया है। वे कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार को चुनौती देंगे। कांग्रेस इस सीट पर अपने दलित चेहरे उदित राज को उतार सकती है। उदित राज भाजपा के टिकट पर इसी सीट से संसद पहुंच चुके हैं। ऐसे में इस सीट पर उनकी दावेदारी भी मजबूत रहने वाली है।  

विज्ञापन

भाजपा ने इस बार पार्टी के कैडर पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। पार्टी में वफादारी के साथ काम करने वाले कार्यकर्ताओं को टिकट दिया गया है। पूर्वी दिल्ली से दो बार से आयातित उम्मीदवार उतारे जा रहे थे। 2014 में महेश गिरी और 2019 में क्रिकेटर गौतम गंभीर को मैदान में उतारा जा रहा था, लेकिन इस बार हर्ष मल्होत्रा के रूप में पार्टी ने अपने पुराने वफादार कार्यकर्ता को अवसर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार उत्तर पश्चिमी सीट पर भी भाजपा ने 2014 में उदित राज और 2019 में गायक हंसराज हंस को अवसर दिया था। लेकिन ये दोनों ही चेहरे बाहरी थे, जबकि इस बार मैदान में उतारे गए योगेंद्र चंदोलिया पार्टी के लंबे समय से वफादार कार्यकर्ता रहे हैं। पार्टी कार्यकर्ताओं को मिल रही प्रमुखता से कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed