फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp says Uddhav Thackeray should hand over power to someone else, Son Aditya thackeray replies

महाराष्ट्र में सीएम की सेहत पर सियासत: भाजपा बोली- पत्नी या बेटे को सत्ता सौंपें उद्धव ठाकरे, ऐसे कब तक काम चलेगा

Wed, 22 Dec 2021 01:07 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 22 Dec 2021 01:07 PM IST
सार

महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि उद्धव ठाकरे जब तक बीमार हैं तब तक उन्हें अपने किसी विश्वसनीय को सीएम की कुर्सी सौंप देनी चाहिए।

विज्ञापन
Bjp says Uddhav Thackeray should hand over power to someone else, Son Aditya thackeray replies
उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पिछले करीब 45 दिनों से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया है और न ही दफ्तर आ रहे हैं। दरअसल, बीते दिनों उनके गले का ऑपरेशन हुआ था, जिसके बाद से वे स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। मुख्यमंत्री के डेढ़ महीने से अधिक समय से दफ्तर नहीं आने पर अब महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को स्वस्थ होने तक अपना प्रभार किसी और को सौंप देना चाहिए। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दौरान उनकी अनुपस्थिति सही नहीं मानी जाएगी। पाटिल ने आगे कहा कि उद्धव कांग्रेस और एनसीपी पर भरोसा नहीं है तो राज्य मंत्री और अपने बेटे आदित्य ठाकरे को प्रभार सौंप दें। पाटिल ने कहा कि ऐसे कब तक काम चलेगा, क्योंकि प्रशासन बिना मुख्यमंत्री के नहीं चल सकता है, हर काम के लिए सीएम चाहिए। । ऐसे में किसी और को यह चार्ज देना चाहिए। पाटिल ने कहा कि सबसे सही यह रहेगा कि आदित्य ठाकरे को मुख्यमंत्री बना सकते हैं। 

विज्ञापन


आदित्य ठाकरे ने दिया जवाब
वहीं मुख्यमंत्री उद्धव के बेटे और मंत्री आदित्य ठाकरे ने पाटिल के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा है कि मेरे पापा बिल्कुल स्वस्थ हैं और कुछ दिनों में काम पर लौट जाएंगे। उन्होंने पाटिल के बयान को निराधार बताया।
विज्ञापन


रामदास अठावले ने दिया जवाब
वहीं, चंद्रकांत पाटिल के बयान पर केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि अगर सीएम उद्धव की तबीयत सही नहीं है और मुख्यमंत्री किसी और को बनाना है तो देवेंद्र फडणवीस को बना लें। भाजपा और शिवसेना का ढाई-ढाई साल वाला फार्मूला यहां पर आकर दोनों साथ आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीपी ने पाटिल पर बोला हमला
इधर चंद्रकांत पाटिल के बयान पर एनसीपी सांसद फौजिया खान ने कहा कि पाटिल को अपनी हद में रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि आखिर वह कैसे तय कर सकते हैं कि सीएम कौन बनेगा या कौन नहीं बनेगा? यह तो उद्धव की इच्छा पर निर्भर है।  


सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे उद्धव
सीएम उद्धव ठाकरे सर्वाइकल स्पाइन सर्जरी से उबर रहे हैं, जिसके लिए उन्हें लगभग 21 दिनों तक अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा था। मंगलवार को, ठाकरे ने सत्र की पूर्व संध्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक कैबिनेट बैठक और विधायकों के लिए एक चाय पार्टी में भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed