फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bjp says Jaziya should not be used for devotees going to Kartarpur Sahib

करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं पर पाकिस्तान न लगाए जजिया कर: भाजपा

Sun, 20 Oct 2019 07:01 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 20 Oct 2019 07:01 AM IST
विज्ञापन
Bjp says Jaziya should not be used for devotees going to Kartarpur Sahib
करतारपुर साहिब - फोटो : PTI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शुक्रवार को एक बार फिर से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश की है कि वह करतारपुर साहिब आने वाले भारतीय श्रद्धालुओं पर प्रस्तावित 20 डॉलर का सेवा शुल्क न लगाए।

विज्ञापन


इसके साथ ही भाजपा ने यह भी कहा है आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान को अगर सिखों के धार्मिक स्थलों को विकसित करने में आर्थिक रूप से कोई दिक्कत आ रही है हमें बताएं। भाजपा ने कहा कि आप हमें बताएं कि आपने करतारपुर साहिब कॉरिडोर को तैयार करने में कितना निवेश किया है और इसके रख-रखाव में कितना व्यय होगा। हम एसजीपीसी को बताएंगे और सिख समुदाय एकमुश्त पैसे ट्रांसफर कर देगा।
विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह ने कहा कि यह बड़ा ही दुखद है कि तीर्थयात्रा सेवा के नाम पर पाकिस्तान सरकार करतारपुर साहिब गुरुद्वारा जाने वाले प्रति श्रद्धालु से 20 डॉलर का ‘जजिया’ वसूल रही है। इस हिसाब से पाकिस्तान सरकार को सालाना यह 255 करोड़ के करीब मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से गुजारिश करता हूं कि वह इसे न लगाए। उन्होंने कहा कि करतारपुर साहिब जाने वाले श्रद्धालु सभी समुदाय से हैं और कई ऐसे हैं जो 20 डॉलर देने में असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में वह इमरान खान को पत्र लिखेंगे।

इंदिरा ने हाथ से छोड़ा मौका

इस मौके पर सिंह ने कांग्रेस के साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 1971 में करातपुर साहिब को भारत में शामिल करने का मौका अपने हाथ से छोड़ दिया। 90,000 पाकिस्तानी युद्धबंदियों के बदले वह करतापुर साहिब के साथ ही ननकाना साहिब को भी भारत के हिस्से में ला सकते थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed