{"_id":"5fb5ae5b87700e539703b25d","slug":"bjp-sacrificed-by-making-shiv-senas-leader-cm-nitish-kumar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना का तंज, नीतीश कुमार को सीएम बनाकर भाजपा ने बलिदान किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शिवसेना का तंज, नीतीश कुमार को सीएम बनाकर भाजपा ने बलिदान किया
Thu, 19 Nov 2020 04:59 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Thu, 19 Nov 2020 04:59 AM IST
विज्ञापन
शिवसेना
- फोटो : ANI
शिवसेना ने बिहार चुनाव में तीसरे नंबर पर रही जेडीयू के नेता नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने पर भाजपा पर तंज कसा है। पार्टी ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ ने लिखा, भाजपा को बिहार में ‘बलिदान’ करना पड़ा। चुनाव में तीसरी नंबर की पार्टी के नेता नीतीश को मुख्यमंत्री बनाकर भाजपा ने बहुत बड़ा बलिदान किया है।
विज्ञापन
शिवसेना ने कहा कि नीतीश जब तक कोई नया रास्ता नहीं निकाल लेते वह भाजपा के इस एहसान के बोझ के तले दबे रहेंगे। जबकि महाराष्ट्र में भाजपा ने ऐसा करने से इनकार दिया था। शिवसेना ने लिखा, पिछले साल हुए चुनाव के बाद हमने भाजपा के सामने हमारी पार्टी से मुख्यमंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे उसने ठुकरा दिया था। जबकि बिहार में भाजपा की सीटें जेडीयू से ज्यादा होने के बावजूद उसने नीतीश को मुख्यमंत्री बनाया। बता दें कि शिवसेना के इस प्रस्ताव को भाजपा ने ठुकरा दिया था, जिसके बाद उसने एनसीपी और कांग्रेस के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाया था।
विज्ञापन