फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP's Malviya slams Rahul Gandhi with 'Missing' poster; says No Bihar visit in 59 days

BJP: '59 दिनों में बिहार नहीं आए...', भाजपा ने राहुल गांधी का 'गुमशुदा' वाला पोस्टर जारी कर साधा निशाना

Wed, 29 Oct 2025 11:48 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 29 Oct 2025 11:48 AM IST
सार

BJP: भाजपा नेता अमित मालवीय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पोस्टर जारी कर निशाना साधा और कहा कि बिहार की अनदेखी करने के कारण कांग्रेस महागठबंधन में हाशिए पर है। उन्होंने राहुल गांधी के 59 दिन से बिहार न आने की बात को लेकर 'गुमशुदा' पोस्टर साझा किया। 

विज्ञापन
BJP's Malviya slams Rahul Gandhi with 'Missing' poster; says No Bihar visit in 59 days
अमित मालवीय, राहुल गांधी - फोटो : एक्स/अमित मालवीय, राहुल गांधी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने बुधवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी बिहार को नजरअंदाज कर रहे हैं और महागठबंधन में कांग्रेस को हाशिए पर ला दिया है। मालवीय ने राहुल गांधी की फोटो वाला एक एनिमेटेड 'गुमशुदा' (मिसिंग) पोस्टर भी साझा किया, जिस पर लिखा था- 'गुमशुदा: 59 दिन पहले बिहार में देखा गया था'।
विज्ञापन


मालवीय ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, करीब दो महीने हो गए राहुल गांधी को बिहार आए हुए। कोलंबिया में छुट्टियां मनाने और वीडियो ब्लॉग बनाने के बीच उन्हें न तो बिहारकी परवाह करने का वक्त मिला, न ही (विपक्षी) गठबंधन संभालने का। परिणाम साफ है- महागठबंधन में अब कांग्रेस हाशिए पर है।  
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव में आज से बिगुल फूंकेंगे राहुल गांधी, तेजस्वी करेंगे चुनावी सभा; भाजपा ने कसा तंज
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, बिहार की जनता जानती है कि कांग्रेस-राजद को वोट देना मतलब उन लोगों को वोट देना है, जो बिहार के लिए काम नहीं करते, बल्कि मौका मिलते ही लूटते हैं। याद रखिए, लालू परिवार ने हमेशा अपना घर भरा, जबकि बिहार गरीब और उपेक्षित रहा।
 

 
आज बिहार में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज अपनी पहली चुनावी रैली संबोधित करेंगे। वह राजद नेता और महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव के साथ मुजफ्फरपुर और दरभंगा में संयुक्त रैली करेंगे।

ये भी पढ़ें: बिहार चुनाव: श्रीबाबू युग के बाद सवर्ण कमजोर, पिछड़ों की दस्तक, जातीय गोलबंदी ने दिए ताबड़तोड़ 11 मुख्यमंत्री

महागठबंधन और राजग में कौन-कौन दल शामिल?
बिहार विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व वाले महागठबंधन और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के बीच होगा। महागठबंधन में कांग्रेस, भाकपा-माले, भाकपा, माकपा और मुकेश साहनी की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) शामिल हैं।  

वहीं, राजग में भाजपा, जनता दल (यू), लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास), हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने राज्य की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने का दावा किया है। विधानसभा चुनाव दो चरणों में छह और 11 नवंबर को होंगे और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed