फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP s confidence increased after Bihar assembly election s victory

बिहार की जीत के बाद बढ़ा भाजपा का हौसला

Wed, 11 Nov 2020 10:18 PM IST
दीप्ति मिश्रा अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 11 Nov 2020 10:18 PM IST
सार

  • पाटिल बोले, चार साल नहीं चलेगी ठाकरे सरकार
  • उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई

विज्ञापन
BJP s confidence increased after Bihar assembly election s victory
PM Modi - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद महाराष्ट्र भाजपा में नए जोश का संचार हुआ है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने बुधवार को कहा कि राज्य की ठाकरे सरकार चार साल भी नहीं चलेगी। पाटिल के इस बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष पाटिल ने कहा कि हम संविधान को मानने वाले लोग हैं। इसलिए भाजपा की ओर से संविधान विरोधी कोई काम नहीं होगा। प्रदेश में हम सक्षम विपक्षी पार्टी के रूप में अपना काम करते रहेंगे, लेकिन यह भी तय है कि तीन दलों की महाविकास आघाड़ी सरकार चार साल नहीं चल पाएगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में यदि चुनाव होता है, तो राज्य के नतीजे भाजपा के पक्ष में आएंगे।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में शुरू हो सकता है ऑपरेशन लोटस 
सूबे के राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि बिहार चुनाव के बाद महाराष्ट्र में ऑपरेशन लोटस शुरू हो सकता है। इससे राज्य में सत्ता परिवर्तन संभव है। हालांकि, इसको लेकर महाराष्ट्र में फिलहाल कोई हलचल नहीं दिखाई दे रही है। लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के बयान से एक बार फिर इस चर्चा को बल मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


...तो ऑपरेशन धनुष-बाण भी हो सकता है
 शिवसेना नेता व राज्य के संसदीय कार्यमंत्री अनिल परब ने कहा है कि प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के लिए जहां ऑपरेशन लोटस चलाने की बात की जा रही है, तो हम भी कम नहीं है। उसी तर्ज पर राज्य में ऑपरेशन धनुष-बाण भी शुरू हो सकता है क्योंकि कोई किसी को रोक नहीं सकता। जिसे ऑपरेशन करना है वह रणनीति तय कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed