फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP release list of star campaigners for Dhupguri Bypoll west bengal latest news in hindi

West Bengal: धूपगुड़ी उपचुनाव के लिए भाजपा ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की सूची, चार केंद्रीय मंत्री भी शामिल

Fri, 18 Aug 2023 01:31 AM IST
गुलाम अहमद एन. अर्जुन, कोलकाता
एन. अर्जुन, कोलकाता Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 18 Aug 2023 01:31 AM IST
सार

भाजपा के 40 प्रचारकों की सूची में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सुकांत का नाम है। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी हैं। सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा का भी नाम है। 

विज्ञापन
BJP release list of star campaigners for Dhupguri Bypoll west bengal latest news in hindi
सुकांत मजूमदार - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारतीय जानता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले की धूपगुड़ी विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए कमर कस ली है। इसी कड़ी भाजपा ने गुरुवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। इसमें प्रदेश भाजपा अध्यक्ष, नेता प्रतिपक्ष और चार केंद्रीय मंत्री भी शामिल हैं।

विज्ञापन


भाजपा की ओर से केंद्रीय चुनाव आयोग को स्टार प्रचारकों की भेजी गई सूची में बंगाल से चारों केंद्रीय मंत्रियों सहित प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी और अन्य प्रमुख नेताओं के नाम शामिल हैं। सूची में पार्टी के बंगाल प्रभारी सुनील बंसल और मंगल पांडेय के अलावा सह प्रभारी अमित मालवीय और आशा लकड़ा का भी नाम है।
विज्ञापन


भाजपा के 40 प्रचारकों की सूची में सबसे पहले प्रदेश अध्यक्ष सुकांत का नाम है। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी हैं। सूची में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद दिलीप घोष और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राहुल सिन्हा का भी नाम है। सूची में बंगाल से पार्टी के ज्यादातर सांसदों व कई वरिष्ठ विधायकों को स्थान दिया गया है। बंगाल से चारों केंद्रीय मंत्रियों निशिथ प्रमाणिक, शांतनु ठाकुर, डॉ सुभाष सरकार और जॉन बारला के नाम सूची में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को होगा उपचुनाव
अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित धूपगुड़ी सीट पर पांच सितंबर को उपचुनाव होना है। पार्टी ने इस सीट से पुलवामा आतंकी हमले के शहीद की पत्नी तापसी राय को अपना उम्मीदवार बनाया है। मंगलवार रात में ही उनके नाम की घोषणा की गई। भाजपा विधायक बिष्णुपद राय के 25 जुलाई को निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। धूपगुड़ी सीट पर 1977 से 2016 तक माकपा का कब्जा रहा था। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस इस सीट पर विजेता रही। लेकिन 2021 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने तृणमूल से यह सीट छीन ली थी।

अगले साल लोकसभा चुनाव से पहले लागू हो जाएगा सीएए...
वहीं, बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने दावा किया है कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) लागू हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बाद बांग्लादेश से आए हिंदू समुदाय के लोगों को नागरिकता प्रदान की जाएगी। बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस द्वारा सीएए का विरोध करने पर मजूमदार ने कहा, इसमें तृणमूल और बंगाल सरकार की कोई भूमिका नहीं है। तृणमूल का काम ही है भाजपा जो भी कदम उठाए, उसका विरोध करना। इस कानून के लागू होने पर आम जनता का कितना उपकार होगा, यह सबको पता चल जाएगा। तब सभी इस कानून का स्वागत करेंगे।


इससे पहले भाजपा सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर ने भी कहा था कि बंगाल में सीएए को जल्द लागू किया जाएगा। गौरतलब है कि बंगाल की मुख्यमंत्री व टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी दो-टूक कह चुकी हैं कि वह बंगाल में सीएए को किसी सूरत में लागू होने नहीं देंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed