फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP received Rs 256 crore from Prudent Electoral Trust in FY 2022 23

Electoral Bond: एक साल में भाजपा को मिला 256.25 करोड़ रुपये का चुनावी चंदा, दूसरे नंबर पर केसीआर की पार्टी

Mon, 20 Nov 2023 09:15 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Mon, 20 Nov 2023 09:15 PM IST
सार

चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल जानकारी के अनुसार, प्रुडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट ने पिछले साल राजनीतिक दलों को कुल 363.15 करोड़ रुपये का दान दिया। भाजपा को पिछले वर्ष के दौरान किए गए दान का 70.56 फीसदी हिस्सा मिला है। 

विज्ञापन
BJP received Rs 256 crore from Prudent Electoral Trust in FY 2022 23
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI

विस्तार

मार्च 2023 में समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के दौरान केंद्र की सत्ताधारी पार्टी भाजपा को प्रुडेंट इलेक्टोरल ट्रस्ट से कुल 256.25 करोड़ रुपये मिले। वहीं, तेलंगाना की सत्ता में मौजूद भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को 90 करोड़ रुपये और आंध्र प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी वाईएसआरसीपी को 16 करोड़ रुपये मिले।
विज्ञापन


चुनाव आयोग के समक्ष दाखिल जानकारी के अनुसार, ट्रस्ट ने वर्ष के दौरान राजनीतिक दलों को कुल 363.15 करोड़ रुपये का दान दिया। ट्रस्ट द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा को पिछले वर्ष के दौरान किए गए दान का 70.56 फीसदी हिस्सा मिला है। ट्रस्ट ने भाजपा को 17 किश्तों में यह राशि दी है।
विज्ञापन


आप को 90 लाख रुपये मिले
अरविंद केजरीवाल की पार्टी आप को दो वर्षों में फंड से कुल 90 लाख रुपये मिले। आप को ये हिस्सा 45 लाख रुपये की दो किश्तों में हासिल हुआ है। 

बीआरएस के हिस्से 90 करोड़ रुपये 
ट्रस्ट ने बीआरएस को तीन किस्तों में कुल 90 करोड़ रुपये दिए। एक किश्त में सबसे अधिक 75 करोड़ रुपये, जबकि 10 करोड़ रुपये की दूसरी और 5 करोड़ रुपये की तीसरी किश्त तेलंगाना में सत्तारूढ़ पार्टी को दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाईएसआरसीपी को चार किश्तों में 16 करोड़ रुपये का योगदान मिला। इसे एक बार में 12 करोड़ रुपये का हिस्सा मिला था।

चुनाव आयोग को देनी होती है जानकारी
एक अन्य ट्रस्ट परिवर्तन इलेक्टोरल ट्रस्ट ने भाजपा को 75 लाख रुपये का चुनावी चंदा दिया है। बता दें कि नियमों के मुताबिक, राजनीतिक दलों को चंदा देने वाले इलेक्ट्रोरल ट्रस्टों को वर्ष के दौरान चुनाव आयोग के समक्ष जानकारी दाखिल करनी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed