फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP questions mallikarjun Kharge Rahul gandhi over comments of Congress leaders on pahalgam terror attack

Pahalgam Attack: 'कांग्रेस नेताओं के बयान असंवेदनशील और बेशर्मी भरे', भाजपा ने राहुल गांधी और खरगे को घेरा

Mon, 28 Apr 2025 03:53 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Apr 2025 03:53 PM IST
सार

प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारत को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताोओं के बयानों को असंवेदनशील और बेशर्मी भरा बताया।

विज्ञापन
BJP questions mallikarjun Kharge Rahul gandhi over comments of Congress leaders on pahalgam terror attack
भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

विस्तार

भाजपा ने सोमवार को कुछ कांग्रेस नेताओं के पहलगाम हमले को लेकर दिए बयानों पर पार्टी के नेताओं राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को घेर लिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस नेताओं के बयानों को असंवेदनशील और बेशर्मी भरा बताया। दरअसल कुछ कांग्रेस नेताओं ने पहलगाम हमले के पीड़ितों के उस दावे पर सवाल उठाए, जिसमें उन्होंने कहा था कि लोगों के धर्म पूछकर गोली मारी गई। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि एक तरफ राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे पहलगाम हमले पर एकजुटता की बात करते हैं तो दूसरी तरफ उनके नेता इस तरह के बयान दे रहे हैं। प्रसाद ने पूछा कि क्या राहुल गांधी और खरगे के बयान महज औपचारिकता ही हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने राहुल गांधी और खरगे पर साधा निशाना
पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का बयान पाकिस्तान के न्यूज चैनलों द्वारा दिखाया जा रहा है। जब पूरी दुनिया के देश भारत के साथ हैं, तो कर्नाटक जैसे अहम राज्य के सीएम ऐसा बयान दे रहे हैं। भाजपा नेता ने महाराष्ट्र कांग्रेस के नेता विजय वडेट्टीवार , कर्नाटक कांग्रेस के नेता आरबी तिम्मापुर और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा के बयानों का जिक्र किया और कांग्रेस पार्टी को जमकर लताड़ा। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि 'क्या राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का अपनी पार्टी पर कोई नियंत्रण नहीं है? या सिर्फ दोनों खुद औपचारिकता करके अन्य नेताओं को मन मुताबिक कुछ भी बोलने की आजादी दे रहे हैं?'
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Owaisi Slams Afridi: पहलगाम हमले को लेकर अफरीदी के बेतुके बयान पर बिफरे ओवैसी, बोले- क्या जोकरों का नाम ले रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


'कांग्रेस नेताओं के बयान भारत को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल हो रहे'
प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के बयान पाकिस्तानी मीडिया द्वारा भारत को बदनाम करने के लिए इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेताोओं के बयानों को असंवेदनशील और बेशर्मी भरा बताया। उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया से जब आतंकी हमले पर भारत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 'युद्ध की कोई जरूरत नहीं है। हम इसके पक्ष में नहीं हैं। हमें कड़े कदम उठाने चाहिए। सुरक्षा बढ़ाई जानी चाहिए।' कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने अपने बयान में कहा था कि 'सरकार को पहलगाम हमले की जिम्मेदारी लेनी चाहिए। वे (सरकार) कह रहे हैं कि लोगों से पूछकर (उनका धर्म पूछकर) गोलियां मारी गईं..लेकिन क्या आतंकियों के पास इतना समय था? आतंकियों का कोई धर्म और जाति नहीं होती। सरकार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।' कर्नाटक कांग्रेस के नेता आरबी तिम्मापुर ने भी ऐसा ही बयान दिया था।

ये भी पढ़ें- पहलगाम हमले पर सियासत: विधायकों के बिगड़े बोल पर घिरी कांग्रेस, भाजपा बोली- नाम बदलकर पाकिस्तानी पार्टी कर लें
 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed