{"_id":"64d86f877294bfadc203acf6","slug":"bjp-president-jp-nadda-visit-west-bengal-kolkata-dakshineshwar-kali-temple-pray-for-pm-modi-2024-lok-sabha-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: जेपी नड्डा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा, लोकसभा चुनाव के लिए मांगी ये दुआ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: जेपी नड्डा ने कोलकाता के दक्षिणेश्वर काली मंदिर में की पूजा, लोकसभा चुनाव के लिए मांगी ये दुआ
Sun, 13 Aug 2023 03:13 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: नितिन गौतम
Updated Sun, 13 Aug 2023 03:13 PM IST
सार
जेपी नड्डा कोलकाता में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। गौरतलब है कि जब जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं तो उसी समय आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी राज्य के दौरे पर आए हुए हैं।
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा इन दिनों पश्चिम बंगाल के दौरे पर हैं। रविवार को जेपी नड्डा ने कोलकाता में प्रसिद्ध दक्षिणेश्वर काली मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान जेपी नड्डा की पत्नी भी साथ मौजूद रहीं। पार्टी नेताओं ने जेपी नड्डा का स्वागत किया। मंदिर में पूजा के बाद जेपी नड्डा ने बताया कि 'मैंने मां से प्रार्थना की कि मेरे लोगों, पार्टी को शक्ति दें, ऊर्जा दें और मजबूती दें, ताकि हम पीएम मोदी के नेतृत्व में समर्पित होकर मां भारती की सेवा कर सकें।'
पार्टी संगठन के नेताओं के साथ की बैठक
बता दें कि जेपी नड्डा तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को पश्चिम बंगाल पहुंचे थे। अपने दौरे में जेपी नड्डा ने पार्टी में संगठन स्तर की कई बैठकों में शिरकत की और पार्टी की आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। जेपी नड्डा कोलकाता में भाजपा नेताओं के साथ बैठक करेंगे। गौरतलब है कि जब जेपी नड्डा पश्चिम बंगाल दौरे पर हैं तो उसी समय आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी राज्य के दौरे पर आए हुए हैं। भागवत पश्चिम बंगाल में आरएसएस के पूर्वी क्षेत्रीय कार्य समिति के कार्यक्रम में भाग लेने बंगाल पहुंचे हैं।
लोकसभा चुनाव में पिछले प्रदर्शन को बेहतर करने पर भाजपा का जोर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरएसएस, बंगाल में अपनी निष्क्रिय शाखाओं को फिर से सक्रिय करने की दिशा में काम कर रहा है। वहीं भाजपा भी अपने संगठन को धार देने में जुटी है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उत्तर बंगाल की सभी आठ लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी लेकिन 2021 के विधानसभा चुनाव और हाल ही में हुए पंचायत चुनाव में भाजपा का वोट प्रतिशत घटा है, जिसने पार्टी की चिंता बढ़ाई है। गृहमंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की 42 लोकसभा सीटों में 35 पर जीत दर्ज करने का लक्ष्य रखा है। यही वजह है कि पार्टी नेता लगातार बंगाल का दौरा कर चुनाव तैयारियों में धार देने में जुटे हैं।
'संयुक्त मोर्चा सम्मेलन' में शामिल हुए जेपी नड्डा
जेपी नड्डा ने कोलकाता में भाजपा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन में भी शिरकत की। इस दौरान अपने संबोधन में नड्डा ने कहा कि हमें यह समझना होगा कि आज बंगाल और इसकी राजनीति, लोगों को परेशान कर रही है। मुझे बहुत खुशी होती है जब लोग कहते हैं कि उन्हें सिर्फ यहां बैठे लोगों से अपेक्षाएं हैं। आज पश्चिम बंगाल क्या सोचता है, वह भारत कल सोचेगा। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीते 30-40 सालों में कांग्रेस या सीएम ममता बनर्जी के शासन में बंगाल को पिछड़ा बना दिया गया है।

#WATCH | West Bengal: BJP National President JP Nadda offers prayer at Dakshineswar Kali Temple in Kolkata. pic.twitter.com/dlIJxrNc8N
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2023