फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP president JP Nadda takes swipe at opposition alliance INDIA

'INDIA': 'ये तो धारणा बदलने के लिए नाम बदलने जैसा'; बार-बार फेल हो रहे बच्चे का उदाहरण देकर नड्डा ने कसा तंज

Tue, 25 Jul 2023 08:19 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 25 Jul 2023 08:19 PM IST
सार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मंगलवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) के साथ ‘समस्या’ यह है कि यह पक्षपातपूर्ण है। वह सिर्फ मणिपुर घटना के खिलाफ बोल रहा है। उसे अन्य राज्यों में क्या हो रहा है उससे मतलब नहीं है।

विज्ञापन
BJP president JP Nadda takes swipe at opposition alliance INDIA
जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्षी दलों की हाल ही में बेंगलुरु में हुई बैठक में इन दलों ने अपने नए गठबंधन के नाम 'INDIA' (इंडिया) का एलान किया था। इंडिया का पूरा नाम- इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस है। वहीं, इसके बाद से ही इस नाम को लेकर सियासत भी शुरू हो गई है। इस नाम के जरिए जहां एक ओर विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी भाजपा के खिलाफ बड़ा दांव खेला है वहीं, भाजपा नेता इसको लेकर विपक्षी गठबंधन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार भाजपा के संसदीय दल की बैठक में इसे लेकर विपक्ष पर हमला बोला। वहीं, अब जेपी नड्डा और असम के सीएम हिमंता बिस्व सरमा ने भी 'INDIA' नाम को लेकर विपक्ष पर तंज कसा है। 

विज्ञापन


ये तो धारणा बदलने के लिए नाम बदलने जैसा: नड्डा
भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को विपक्षी गठबंधन का नाम 'INDIA' रखने के विपक्ष के फैसले की तुलना एक ऐसे बच्चे के माता-पिता से की, जिन्होंने बच्चे के बारे में लोगों की धारणा बदलने के लिए उसका नाम ही बदल दिया था। 
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने ट्वीट किया, 'एक बच्चा था जो अपनी सभी परीक्षाओं में फेल हो गया। उसके सहपाठी और पड़ोसी उससे नफरत करते थे। इसलिए माता-पिता ने उनकी धारणा बदलने के लिए उसका नाम बदलने के बारे में सोचा। क्या यह मामला I.N.D.I.A जैसा नहीं है?'
विज्ञापन
विज्ञापन


'नए लेबल के साथ पुराना उत्पाद', विपक्षी गठबंधन पर अमित शाह का तंज
गृह मंत्री अमित शाह ने 26 दलों के विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' पर तंज कसा। उन्होंने इसे 'नए लेबल वाला पुराना उत्पाद' करार दिया। उन्होंने ट्वीट किया कि  अपने कष्टप्रद अतीत से छुटकारा पाने के लिए विपक्षी गठबंधन ने अपना नाम बदल दिया है, लेकिन केवल नाम बदलकर I.N.D.I.A. करने से उनके पिछले कार्य लोग भूला नहीं पाएंगे। हमारे देश के लोग इस दुष्प्रचार को समझने के लिए काफी समझदार हैं और इस पुराने उत्पाद को नए लेबल के साथ उसी अस्वीकृति के साथ व्यवहार करेंगे।

‘INDIA' कर रहा पक्षपात, सिर्फ मणिुपर घटना पर बोल रहा: सरमा
 वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी मंगलवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (इंडिया) के साथ ‘समस्या’ यह है कि यह पक्षपातपूर्ण है। वह सिर्फ मणिपुर घटना के खिलाफ बोल रहा है। उसे अन्य राज्यों में क्या हो रहा है उससे मतलब नहीं है। राहुल के मणिपुर में भारत के विचार के पुनर्निर्माण वाले बयान पर सरमा ने कहा, राहुल गांधी, यह अंतर्निहित पूर्वाग्रह वास्तव में इंडिया की समस्या है। सिर्फ मणिपुर के खिलाफ बोलें और दूसरों के लिए बोलने वालों को दंडित करें। भारत में, हमारी निष्ठा प्रत्येक नागरिक के प्रति है - चाहे वह मणिपुर से हो, या फिर राजस्थान, पश्चिम बंगाल या असम से हो। भारत जीतेगा, भारत को जीतना है।

इससे पहले, राहुल गांधी ने पहले ट्वीट कर केंद्र पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि, 'मिस्टर मोदी, आप जो चाहें हमें बुला लें। हम भारत हैं। हम मणिपुर को ठीक करने और हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे।हम उसके सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में भारत के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।'


पीएम मोदी ने भी किया था कटाक्ष? 
इससे पहले, भाजपा संसदीय दल की बैठक के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नए नाम 'INDIA' पर तंज कसा और कहा कि ईस्ट इंडिया कंपनी में भी इंडिया था और इंडियन मुजाहिदीन में भी इंडियन है लेकिन सिर्फ इंडिया नाम रखने से इंडिया नहीं हो जाता। प्रधानमंत्री ने कहा कि विपक्ष पूरी तरह से दिशाहीन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed