फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bjp president jp nadda said kerala people good work marred by udf ldf cm vijayan

Kerala: 'केरल के लोगों के अच्छे कामों को राजनीति ने बर्बाद किया', नड्डा बोले- यहां बहुत खून-खराबा हुआ

Mon, 26 Jun 2023 02:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवअनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 26 Jun 2023 02:29 PM IST
सार

नड्डा ने कहा कि अब समय आ चुका है कि अब समय आ चुका है कि जो ताकतें विचारों को दबाने के लिए बल का प्रयोग करती हैं, उनका विरोध किया जाए और राज्य के विकास के लिए काम करने वाले लोगों का समर्थन किया जाए। 

विज्ञापन
bjp president jp nadda said kerala people good work marred by udf ldf cm vijayan
जेपी नड्डा - फोटो : ट्विटर/जगत प्रकाश नड्डा

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को कहा कि देश के विकास में केरल ने अहम भूमिका निभाई है लेकिन यहां के लोगों के अच्छे कामों को ओछी राजनीति से बर्बाद कर दिया गया। जेपी नड्डा ने सत्ताधारी एलडीएफ और विपक्षी यूडीएफ पर घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। नरेंद्र मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर जेपी नड्डा केरल में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


'केरल बना रक्त रंजित'
जनसभा के दौरान नड्डा ने कहा कि देश के विकास में केरल का बड़ा योगदान है लेकिन यूडीएफ और एलडीएफ की ओछी राजनीति ने केरल के लोगों के अच्छे कामों को बर्बाद कर दिया है। नड्डा ने कहा कि केरल को भगवान का देश कहा जाता है। यहां के लोग शांतिपूर्ण तरीके से रहते हैं और काफी मेहनती हैं लेकिन दुख की बात है कि समय बहुत बदल गया है और अब राज्य रक्त रंजित हो गया है। यहां बहुत खून खराबा हुआ है। 
विज्ञापन


'बौद्धिकता को बल से चुनौती दी जा रही'
भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि इस जमीन पर बौद्धिकता को शारीरिक ताकत से चुनौती दी जा रही है, जो बेहद निराशाजनक है। यह केरल की तरक्की को रोक रहा है। नड्डा ने कहा कि अब समय आ चुका है कि अब समय आ चुका है कि जो ताकतें विचारों को दबाने के लिए बल का प्रयोग करती हैं, उनका विरोध किया जाए और राज्य के विकास के लिए काम करने वाले लोगों का समर्थन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed