फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda going on a three-day Karnataka visit from 19 February

Karnataka: कर्नाटक चुनाव के एलान से पहले एक्टिव हुई BJP, मोदी-शाह और नड्डा के दौरे बढ़ाएंगे चुनावी गर्मी

Sat, 18 Feb 2023 05:56 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Feb 2023 05:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Karnataka: माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान मार्च के तीसरे हफ्ते यानी 20 मार्च के आसपास होगा। मतदान मई के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। लिहाजा पार्टी ने आगामी एक महीने के लिए पूरे सूबे को मथने का काम शुरू कर दिया है...
loader
BJP President JP Nadda going on a three-day Karnataka visit from 19 February
Karnataka: jp nadda, narendra modi, amit shah - फोटो : PTI (File Photo)

विस्तार

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान में महज महीने भर रह गया हैं। ऐसे में भाजपा ने फिर से सूबे की सत्ता पर काबिज होने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पीएम नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मई में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के लिए इबारत लिखना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के तारीखों का एलान मार्च के तीसरे हफ्ते यानी 20 मार्च के आसपास होगा। मतदान मई के दूसरे हफ्ते में हो सकता है। लिहाजा पार्टी ने आगामी एक महीने के लिए पूरे सूबे को मथने का काम शुरू कर दिया है।

चुनावी रणनीति को तैयार करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 19 फरवरी से तीन दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जा रहे हैं। नड्डा प्रदेश में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और चुनावी तैयारियों को लेकर प्रदेश संगठन के नेताओं के साथ बैठक भी करेंगे। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा अध्यक्ष उडुपी और बेलूर में जनसभा को संबोधित करेंगे शामिल है। जबकि मंगलुरु में पार्टी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। वे चिक्कामंगलुरू में आयोजित होने वाली भाजपा की बाइक रैली में हिस्सा लेंगे। नड्डा अपनी यात्रा के दौरान श्रृंगेरी मठ भी जाएंगे। मठ में ही वे एक रात रुकेगे। श्रृंगेरी मठ सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण हिंदू तीर्थ केंद्रों में से एक है। श्रृंगेरी आदि शंकराचार्य द्वारा स्थापित चार पीठों (केंद्रों) में से एक है। इसके बाद वे हासन जिले में एक कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी करेंगे।

चुनाव से पहले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे पीएम

जानकारी के अनुसार, प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले पीएम नरेंद्र मोदी की चार से पांच रैलियां और कार्यक्रम हो सकते हैं। पीएम मोदी 27 फरवरी को कर्नाटक के पूर्व सीएम बीएस येदियुरप्पा के जन्मदिन पर उनके जिले शिमोगा में एक एयरपोर्ट का उद्घाटन करने जा सकते हैं। इसके अलावा मार्च में के पहले हफ्ते में ही मैसूर और बेंगलुरु एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक जा सकते है। कर्नाटक में भाजपा एक मार्च से विजय संकल्प रथ यात्रा शुरू करने जा रही है। यात्रा के समापन के दिन एक बड़ी जनसभा मध्य कर्नाटक के दावनगिरी में आयोजित की जाएगी। इसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संबोधित कर सकते हैं।

चुनाव से पहले रथ यात्रा निकालेगी भाजपा

विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान से पहले भाजपा कर्नाटक में एक साथ राज्य के चार हिस्सों से चार रथ यात्रा निकालने जा रही है। एक मार्च से शुरू होने वाली विजय संकल्प रथ यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय चामराज नगर मलाई महादेश्वर पहाड़ी से हरी झंडी दिखाएंगे। दूसरी विजय संकल्प रथ यात्रा की शुरुआत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। 2 मार्च को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पश्चिमी कर्नाटक के बेलगाम जिले के नंदागढ़ में शुरुआत करेंगे। तीसरी और चौथी विजय संकल्प रथ यात्रा की शुरुआत बेंगलुरु और बिदर से शुरू होगी। तीसरी रथ यात्रा को तीन मार्च को केंद्रीय गृहमंत्री अमित बेंगलुरु से हरी झंडी दिखाएंगे, जबकि चौथी रथयात्रा की शुरुआत गृहमंत्री अमित शाह बिदर के बसवकल्याण से करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed