फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President JP Nadda drops Anupam Hazra as General Secretary due to controversies

BJP: भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने अनुपम हाजरा को महासचिव पद से हटाया, विवादित बयानों के कारण हुई कार्रवाई

Wed, 27 Dec 2023 04:13 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 27 Dec 2023 04:13 AM IST
सार

हजारा 2014 में टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। हजारा भाजपा के अनुसूचित जाति का चेहरा था। उन्हें 2020 में वरिष्ठ पद दिया गया था। उन्हें बिहार में भाजपा का सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।
 

विज्ञापन
BJP President JP Nadda drops Anupam Hazra as General Secretary due to controversies
JP Nadda - फोटो : Social Media

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल के नेता अनुपम हाजरा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव के पद से हटा दिया। लोकसभा के पूर्व सदस्य हाजरा पिछले कुछ समय से बंगाल में पार्टी के कामकाज की आलोचना कर रहे थे। हाजरा को उस दिन पद से हटाया गया, जब नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह कई राजनीतिक कार्यक्रमों के लिए कोलकाता में थे। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी ने हाजरा को पद से हटाकर असंतुष्टों को संगठनात्मक अनुशासन पर कायम रहने और नेतृत्व की लाइन पर चलने का संदेश दिया है।
विज्ञापन


पार्टी का अनुसूचित जाति का चेहरा
बता दें, हजारा 2014 में टीएमसी के टिकट पर चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। हालांकि, बाद में वे भाजपा में शामिल हो गए थे। हजारा भाजपा के अनुसूचित जाति का चेहरा था। उन्हें 2020 में वरिष्ठ पद दिया गया था। उन्हें बिहार में भाजपा का सह प्रभारी भी नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन


विवादित वीडियो आया था सामने
सितंबर में हजारा का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह कह रहे थे कि अगर आपको भाजपा में शामिल होने है और आपको बात करने में शर्म आ रही है तो आप मेरे फेसबुक पेज पर आकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। आप मुझे अपनी इच्छा बता सकते हैं। मैं देखूंगा फिर कि आपकी उपलब्धियों का हम कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि, भाजपा ने इन बयानों से खुद को दूर कर लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed