नितिन नबीन बनेंगे BJP के नए अध्यक्ष?: कल से शुरू होगी चुनावी प्रक्रिया, पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे सभी दिग्गज
सोमवार को भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को निर्विरोध 12वां अध्यक्ष चुने जाने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन उन्हें मजबूत उम्मीदवार बनाता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव प्रक्रिया को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कल यानी सोमवार को भाजपा के लगभग सभी मुख्यमंत्री, राज्य इकाई प्रमुख और अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी मुख्यालय में जुटेंगे, जहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार, भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन को पार्टी का 12वां राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुने जाने की संभावना है। इसके बड़ा कारण यह माना जा रहा है कि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का समर्थन प्राप्त है।
चुनाव कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 बजे से 5 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से 6 बजे तक उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले दिन नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का नाम घोषित किया जाएगा।
ये भी पढ़ें:- Congress: 'मणिपुर में सुरक्षा और अर्थव्यवस्था पर केंद्र की लापरवाही', कांग्रेस ने भाजपा सरकार को लिया आड़े हाथ
कल नामांकन दाखिल करेंगे नबीन
बता दें कि नितिन नबीन जो हाल ही में पांचवीं बार बिहार के विधायक और भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए थे, सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए अपना नामांकन दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा के संविधान के अनुसार, किसी भी राज्य के 20 प्रतिनिधि किसी सक्रिय सदस्य को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित कर सकते हैं। इसके लिए उस सदस्य का चार कार्यकाल तक सक्रिय सदस्य रहना और कम से कम 15 साल की सदस्यता आवश्यक है। प्रस्ताव कम से कम पांच राज्यों से आना चाहिए, जहां राष्ट्रीय परिषद के चुनाव संपन्न हो चुके हों।
ये भी पढ़ें:- IndiGo Flight: सुरक्षा के चलते इंडिगो की उड़ान लखनऊ डायवर्ट की गई, दिल्ली से बागडोगरा जा रहा था विमान
20 जनवरी को हो सकता है चुनाव
वहीं पार्टी के राष्ट्रीय रिटर्निंग ऑफिसर के लक्ष्मण ने शुक्रवार को बताया कि यदि मतदान की आवश्यकता पड़ी, तो चुनाव 20 जनवरी को होगा और उसी दिन नए अध्यक्ष की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। गौरतलब है कि पार्टी के नए अध्यक्ष का यह चुनाव भाजपा के संगठन में नए नेतृत्व और रणनीति को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और पार्टी के बड़े नेता और मुख्यमंत्री इस अवसर पर मौजूद रहेंगे।
अन्य वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.