फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   BJP President Appointment Telangana Andhra Pradesh Uttarakhand Himachal Pradesh Know all about it

BJP: एन. रामचंदर राव बने तेलंगाना भाजपा इकाई के अध्यक्ष; उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में इन्हें मिली जिम्मेदारी

Tue, 01 Jul 2025 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Tue, 01 Jul 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
BJP President Appointment Telangana Andhra Pradesh Uttarakhand Himachal Pradesh Know all about it
N. Ramchander Rao - फोटो : ANI

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय नेतृत्व ने एन. रामचंदर राव को तेलंगाना राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी का स्थान लेंगे। तेलंगाना भाजपा राज्य इकाई के अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर एन. रामचंदर राव ने कहा, 'मैं अपने राष्ट्रीय नेतृत्व और पार्टी के अन्य सभी वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद देता हूं, जिन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और मुझे तेलंगाना राज्य इकाई का अध्यक्ष बनाने का फैसला किया। मैं निश्चित रूप से देखूंगा कि तेलंगाना भाजपा कड़ी मेहनत करे। हमारा लक्ष्य अगले चुनावों में तेलंगाना में सत्ता में आना है। इस संबंध में कैडर, नेताओं को एक साथ कड़ी मेहनत करनी होगी और मैं इसके लिए प्रयास करूंगा।

विज्ञापन


उत्तराखंड में पार्टी की कमान महेंद्र भट्ट को
भाजपा के राज्यसभा सांसद और पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट एक बार फिर भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष चुने गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा की मौजूदगी में महेंद्र भट्ट के नाम की घोषणा की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री और चुनाव प्रभारी हर्ष मल्होत्रा ने घोषणा की कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, भाजपा उत्तराखंड के अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, पूर्व सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व सांसद तीरथ सिंह रावत, टिहरी सांसद माला राज्य लक्ष्मी शाह, नैनीताल सांसद अजय भट्ट और राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी को राष्ट्रीय परिषद के लिए चुना गया है।
विज्ञापन


डॉ. राजीव बिंदल तीसरी बार बने हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हिमाचल प्रदेश इकाई के अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेता राजीव बिंदल  तीसरी बार हिमाचल प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष चुने गए हैं। हिमाचल सरकार में मंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। चुनाव पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने शिमला के पीटरहॉफ होटल में उनके नाम का एलान किया। 1995 में सोलन जिला नगर परिषद के अध्यक्ष के तौर पर राजनीति शुरू करने वाले राजीव बिंदल 2002 से 2022 के बीच पांच बार विधायक रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed