मोदी-नीतीश की मुलाकात के बाद अमित शाह ने JDU को दिया NDA में शामिल होने का न्यौता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दे दिया। बता दें कि इससे एक दिन पहले यानी शुक्रवार को बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के तुरंत बाद ही भाजपा अध्यक्ष ने नीतीश कुमार को विधिवत रूप से साथ आने का न्यौता दे दिया।
पढ़ें:- अली अनवर JDU से सस्पेंड, पार्टी विरोधी गतिविधियों में थे शामिल
जेडीयू को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दिए जाने की पुष्टि करते हुए अमित शाह ने कहा कि उन्होंने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने जेडीयू चीफ नीतीश कुमार को एनडीए में शामिल होने का न्यौता दिया।
जेडीयू सूत्रों ने कहा, ऐसी उम्मीद थी कि पटना में 19 जुलाई को हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी बीजेपी की नेतृत्व वाली एनडीए में शामिल होने का ऐलान कर सकती है। लेकिन इसी बीच 26 जुलाई को जनता दल यूनाइटेड के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने आरजेडी और कांग्रेस के साथ हुए महागठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया।#FLASH BJP National President Amit Shah invites JD(U) chief Nitish Kumar to join NDA.
— ANI (@ANI) August 12, 2017
पढ़ें:- सोनिया ने विपक्ष की बैठक में JDU को बुलाया, केसी त्यागी बोले- तोड़ने की कोशिश न करें
आपको बता दें कि संसद में जेडीयू के 12 सदस्य हैं। जिनमें 2 सदस्य लोकसभा में हैं जबकि 10 राज्यसभा के मेंबर हैं। हालांकि राज्यसभा में पार्टी के नेता शरद यादव ने बीजेपी के साथ जेडीयू के गठबंधन को लेकर नाराजगी जरूर जाहिर की थी लेकिन इस मामले में उन्हें पार्टी के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का साथ नहीं मिला।
तो वहीं दूसरी तरफ जेडीयू ने शुक्रवार को सांसद अली अनवर को संसदीय दल से सस्पेंड कर दिया। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने बताया कि अली अनवर कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई विपक्षी दलों की बैठक में शामिल हुए थे। इसी कारण पार्टी ने उनपर कार्रवाई की गई है।